{"_id":"67910eb45be5e378cf06f8a3","slug":"bhopal-bhopal-s-fiitjee-coaching-institute-locked-students-problems-increased-money-of-700-parents-stuck-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल के फिटजी कोचिंग में डाला ताला, छात्रों की बढ़ी मुश्किलें, 700 अभिभावकों के पैसे फंसे, हुई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल के फिटजी कोचिंग में डाला ताला, छात्रों की बढ़ी मुश्किलें, 700 अभिभावकों के पैसे फंसे, हुई शिकायत
Wed, 22 Jan 2025 09:01 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 22 Jan 2025 09:01 PM IST
सार
भोपाल में फिटजी कोचिंग सेंटर बंद हो गया है। जिससे विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। कोचिंग सेंटर के एक अधिकारी का लेटर सामने आया है, जिसमे फीस वापस नहीं करने की बात कही गई है। इधर अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
फिटजी कोंचिंग सेंटर भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में फिटजी कोचिंग सेंटर का स्कैम सामने आया है। जिसके विद्यार्थियों में हड़कप मच गया। जानकारी के अनुसार फिटजी सेंटर में छात्रों के साथ 12 से 15 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी होने के बाद अब संस्थान को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही कोचिंग सेंटर के एक अधिकारी का लेटर भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे फीस वापस नहीं करने की बात कही गई है।इस घटना से लगभग करीब 700 अभिभावकों के पैसे फंस गए हैं। इधर अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
लेटर हो रहा वायरल
फिटजी कोचिंग सेंटर के एक अधिकारी द्वारा जारी लेटर में लिखा गया है कि भोपाल के फिटजी सेंटर को बंद कर दिया गया है। साथ ही विद्यार्थी और उनके अभिभावकों को फीस रिफंड के लिए दिल्ली संपर्क करना पड़ेगा। जारी लेटर में यह लिखा गया है कि फीस रिफंड करना उनके हाथ में नहीं है। यह पत्र एक सादे कागज पर लिखा है, जिसमें इसके पीछे का कारण लेटर हेड न होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सिर्फ भोपाल सेंटर में ही अभिभावकों के कराड़ों रुपए अटके हुए हैं। इस मामले में पेरेंट्स पुलिस से लेकर कलेक्टर तक शिकायत कर चुके हैं। लेकिन फिर भी उन्हें समस्या का समाधान नहीं मिला। जो की कुल मिलाकर 12 से 15 करोड़ रुपए है।
कक्षाओं का संचालन 9 दिसंबर से बंद
जानकारी के अनुसार फिटजी कोचिंग सेंटर में 9 दिसंबर से सभी कक्षाओं का संचालन बंद है और कोचिंग संस्था में ताले लटके हुए है। यह सेंटर भोपाल के जोन-2 में स्थित है। जहां इतना ही नहीं कोचिंग के शिक्षकों ने भी वेतन नहीं मिलने के चलते काम छोड़ दिया है। बता दें कि हर साल कई स्टूडेंट कांपटीशन एग्जाम की तैयारी करने के लिए संस्थान में एडमिशन लेते है। इसी कड़ी में इस साल 150 से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने एडमिशन लिया। जिनके अभिभावकों से 2 से 4 साल की औसत में 3 से 5 लाख रूपए एडवांस फीस लेकर ठगी की गई।