फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Bhopal MP Alok Sharma will undertake a padyatra to save Bada Talab, will free the pond from pollution

Bhopal: भोपाल सांसद आलोक शर्मा बड़ा तालाब बचाने करेंगे पदयात्रा,तालाब को प्रदूषण और अतिक्रमण से दिलाएंगे मुक्ति

Thu, 05 Jun 2025 09:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 05 Jun 2025 09:18 PM IST
सार

भोपाल सांसद जल्द ही बड़े तालाब की 57 किलोमीटर की परिक्रमा करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि तालाब की सीमाओं पर से अतिक्रमण और प्रदूषण हटना चाहिए। साथ ही 365 जल स्रोतों का पता लगाएंगे। इसकी गहराई, लंबाई और सीमाएं क्या थी इसका अध्ययन करेंगे। 

विज्ञापन
Bhopal: Bhopal MP Alok Sharma will undertake a padyatra to save Bada Talab, will free the pond from pollution
विश्व पर्यावरण दिवस पर वाटिका पार्क में कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विहार रोड स्थित जीवन वाटिका पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर राजनीतिक, सामाजिक और प्रबुद्धजनों के साथ पौधे रोपे। इस अवसर पर सांसद शर्मा ने बड़ा तालाब को प्रदूषण और अतिक्रमण से मुक्त कर, इसे संरक्षित करने की मुहिम छेड़ दी। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही बड़े तालाब की 57 किलोमीटर की परिक्रमा करने वाले हैं। उन्होंने बड़ा तालाब की परिक्रमा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि तालाब की सीमाओं पर से अतिक्रमण और प्रदूषण हटना चाहिए। राजा भोज के समय तालाब की स्थिति क्या थी और वर्तमान में क्या है। 365 जल स्रोतों का पता लगाएंगे। इसकी गहराई, लंबाई और सीमाएं क्या थी इसका अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन


टीएनएसपी के मास्टर प्लान का भी करेंगे अध्ययन
सांसद शर्मा ने कहा कि सेप्ट की रिपोर्ट और टीएनएसपी के मास्टर प्लान का भी अध्ययन करेंगे। राजस्व रिकार्ड और केपीएमजी की रिपोर्ट का भी अध्ययन कर रहे हैं। बड़े तालाब का मूल स्वरूप जनता के सामने आना चाहिए। तालाब को साफ स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त कर इसे संरक्षित करने पदयात्रा करेंगे। सांसद शर्मा ने स्लोगन दिया हरियाली फैलाएं, प्रदूषण मिटाएं। हम सब मिल, भोजताल बचाएं।। जब सांसद शर्मा ने उपस्थित नागरिकों से पूछा कि क्या आप हमारा साथ देंगे? तो सभी ने दोनों हाथ उठाकर, तालियां बजाकर सांसद शर्मा को बताया कि बड़ा तालाब बचाने वे उनके साथ पैदल चलेंगे। कार्यक्रम के दौरान दक्षिण पश्चिम के विधायक भगवान दास सबनानी ने उपस्थित जनसमूह को तालाब बचाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, महापौर मालती राय और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने भी अपने विचार रखे और सांसद शर्मा के बड़ा तालाब बचाने की मुहिम में लक्ष्य प्राप्ति तक साथ देने की बात कही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी कर आउटर पर कूदा आरोपी,RPF ने रंगे हाथों पकड़ा,ट्रेनों में मोबाइल चोर सक्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन



गाद निकालने करेंगे अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग
सांसद शर्मा ने कहा कि आज बड़ा तालाब में बड़े स्तर पर गाद आ गई है इसको भी निकालने के लिए जापान और जर्मनी में उपयोग की जाने वाली अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग करेंगे। इसका वे अध्ययन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ा तालाब शहर की जीवन रेखा है। इसका ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व बना रहे इसके लिए उनकी इस पदयात्रा में भोपाल के सभी जनप्रतिनिधि और शहर की जनता उनका साथ देने तैयार है। 

यह भी पढ़ें-ईद उल अजहा पर तय जगह पर हो कुर्बानी, सोशल मीडिया पर न डालें वीडियो, वक्फ बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

हटेंगे अवैध फार्म हाउस और निर्माण
सांसद शर्मा ने कहा कि बड़ा तालाब का नए सिरे से सीमांकन कराएंगे। जो भी अवैध फार्म हाउस और निर्माण इसकी जद में होंगे उनपर कानूनी कार्रवाई कराएंगे। सांसद शर्मा ने कहा कि कोई कितना ही बड़ा माफिया क्यों न हो, बड़े तालाब की सीमा पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे। प्रदूषण नहीं होने देंगे। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति, पूर्व महापौर सुनील सूद, रिटायर्ड आईएएस डीपी तिवारी, रिटायर्ड संभागायुक्त कवींद्र कियावत, चेंबर  ऑफ कामर्स के अध्यक्ष तेजकुल पाली, क्रेडाई के अध्यक्ष मनोज मीक, नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अनूप हजेला, आरती अनेजा, राकेश कुकरेजा, सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल, डॉ रीनू यादव, सुनील जैन 501, गिरीश शर्मा, अंशुल तिवारी, महेश मकवाना, अवनी शर्मा सरोज आसेरी, विनीता सोनी सहित बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी समाज सेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed