फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Minister Sarang took out a huge tricolor yatra in Bhopal, the area echoed with slogans of Bharat Mata

Bhopal: भोपाल में मंत्री सारंग ने निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Sat, 24 May 2025 08:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 24 May 2025 08:24 PM IST
सार

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में शनिवार को नरेला विधानसभा के 4 मंडलों में नागरिकों ने एकसाथ तिरंगा यात्रा निकाली।

विज्ञापन
Bhopal: Minister Sarang took out a huge tricolor yatra in Bhopal, the area echoed with slogans of Bharat Mata
भोपाल में तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में नरेला विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के सम्मान में शनिवार को नरेला विधानसभा के 4 मंडलों में नागरिकों ने एकसाथ तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य तिरंगा यात्रा राजधानी के अशोका गार्डन दशहरा मैदान से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, युवावर्ग और महिलाएं शामिल रहीं। इस अवसर पर मंत्री  विश्वास सारंग ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की एकता, संकल्प और शक्ति का प्रतीक है। यह यात्रा हमारी सेना के वीर जवानों को समर्पित है, जिन्होंने देश के दुश्मनों को उनके ही घर में घुसकर नेस्तनाबूद कर दिया। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। सड़कों पर हाथों में तिरंगा थामे चल रहे युवाओं के उत्साह ने सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन



ऑपरेशन सिंदूर नये भारत के सामर्थ्य का प्रतीक
यात्रा के दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद को उसकी ही जमीन पर करारा जवाब दिया है। ऑपरेशन सिंदूर नये भारत के सामर्थ्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंक के अड्डों को ध्वस्त किया है। यह ऑपरेशन सिद्ध करता है कि आज का भारत आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही करने में सक्षम है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भयभीत अवस्था में ट्रेन में बैठे थे झारखंड के लापता दो मूकबधिर नाबालिक, भोपाल में RPF ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन
विज्ञापन



नरेला हुई तिरंगामय, गूंजे भारत माता के जयकारे 
नरेला विधानसभा के सम्राट अशोक, नेताजी सुभाष, स्टेशन और महामाई मंडल में एक साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इन तिरंगा यात्राओं में हजारों की संख्या में आम नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवाओं ने भाग लिया। लोग मोहल्लों व कॉलोनियों में विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य चौराहों पर पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में युवा हाथों में तिरंगा थामे 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के नारों के साथ देशभक्ति में रंगे नजर आए।

यह भी पढ़ें-केरल पहुंचा मानसून, 15 जून तक मध्य प्रदेश में पहुंचने का अनुमान,राज्य के दक्षिणी हिस्से से होगी एंट्री


तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत
मंत्री सारंग के नेतृत्व में मुख्य तिरंगा यात्रा अशोका गार्डन दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए परिहार चौराहे पर पहुंची। यहां ढोल नगाड़ों के साथ हर ओर देशभक्ति के जयकारे गूंज रहे थे। यात्रा का नागरिकों ने भारी पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, प्रबुद्धजनों सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed