फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Bhopal cyber crime recovered 300 mobiles worth Rs 56 lakh, now returning them to people

Bhopal: भोपाल सायबर क्राइम ने 56 लाख के 300 मोबाइल किए बरामद, अब शिकायत के आधार पर लोगों को लौटा रहे

Wed, 03 Jul 2024 03:43 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 03:43 PM IST
सार

सायबर क्राइम भोपाल की लॉस्ट सेल फोन यूनिट ने 300 गुम हुए मोबाइल तलाश कर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। जिनकी कीमत 56 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Bhopal: Bhopal cyber crime recovered 300 mobiles worth Rs 56 lakh, now returning them to people
भोपाल पुलिस ने चोरी गए मोबाइल जब्त किए हैं। अब उन्हें लोगों को लौटाया जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज के समय में मोबाइल चोरी होने की घटना आम हो गई है। राजधानी भोपाल में हर दिन मोबाइल चोरी की शिकायत साइबर क्राइम या थानों में पहुंचती है। हालांकि बहुत कम मोबाइल गुम होने के बाद लोगों को मिलते हैं, लेकिन पुलिस लगातार प्रयासरत रहती है कि चोरी हुए मोबाइल बरामद हो जाएं। इसी कड़ी में भोपाल साइबर क्राइम ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 300 मोबाइल चोरों से बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 56 लाख रुपये बताई जा रही है। भोपाल क्राइम ब्रांच अब इन मोबाइलों को शिकायत के आधार पर लोगों को लौट रही है।
विज्ञापन


तकनीकी एनालिसिस के आधार पर की मोबाइलों की खोज
भोपाल कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि भोपाल क्राइम ब्रांच की लॉस्ट सेलफोन यूनिट द्वारा मेहनत व लगन से लगातार किए गए कार्य के फलस्वरूप उत्तम परिणाम हासिल किए गए हैं। सायबर क्राइम भोपाल की लॉस्ट सेल फोन यूनिट द्वारा 300 गुम हुए मोबाइल तलाश कर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इनकी अनुमानित कीमत 56 लाख रुपये है। लॉस्ट सेल फोन यूनिट द्वारा मध्यप्रदेश के जिलों जैसे रायसेन, विदिशा, राजगढ, सीहोर, नरसिंहपुर, सागर, होशंगाबाद, ग्वालियर, इन्दौर, भोपाल के अतिरिक्त देश के अलग-अलग राज्यों से जैसे छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली,महाराष्ट्र, बिहार आदि से तकनीकी एनालिसिस एवं अन्य संसाधनों के माध्यम से आवेदकों के गुम मोबाइल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन


मोबाइलों को खोजने के लिए बनाई गई है अलग यूनिट
शहर में मोबाइल फोन गुम होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जनसाधारण की सुविधा के लिए सायबर क्राइम भोपाल में लॉस्ट सेल फोन यूनिट संचालित की जा रही है, जिसके द्वारा नागरिकों के गुम हुए मोबाइल खोजकर लौटाने का कार्य किया जा रहा है। बरामद किए गए 300 गुम मोबाइल आवेदकों को लौटाए जाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ साल से संचालित हो रही है यूनिट
नगरीय पुलिस जिला भोपाल द्वारा सायबर क्राइम भोपाल के कार्य के समानान्तर आम नागरिकों की सहूलियत एवं वर्तमान परिवेश में आम जनता के शरीर का अभिन्न अंग बन चुका मोबाइल ढूढने के लिए वर्ष 2013 से लॉस्ट सेल फोन यूनिट प्रारंभ की गई थी। नागरिकों की परेशानियों को मद्देनजर रखते हुए उनकी सहूलियत के लिए क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा 8 वर्ष पूर्व अनोखी पहल प्रारम्भ करते हुए नागरिकों के गुम हुए मोबाइल खोजकर लौटाने का प्रयास आरम्भ किया गया था। सायबर क्राइम, भोपाल के अन्तर्गत लॉस्ट सेलफोन यूनिट का गठन किया गया था। इसका मूल उद्देश्य बुजुर्ग, महिला, पुरुष एवं छात्र, छात्राओं को अपने गुम मोबाइल ढूंढने के लिए थाने न भटकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed