{"_id":"67a0e9de3332e91373094190","slug":"bhopal-begging-will-be-banned-in-bhopal-fri-will-be-done-collector-issued-order-monitoring-will-be-done-th-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: भोपाल में भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध, होगी एफआरआई, कलेक्टर ने जारी किया आदेश,CCTV कैमरों से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: भोपाल में भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध, होगी एफआरआई, कलेक्टर ने जारी किया आदेश,CCTV कैमरों से होगी निगरानी
Mon, 03 Feb 2025 09:38 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 03 Feb 2025 09:38 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध लग गया है। भीख लेना और देना दोनों ही जुर्म होगा। ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निगरानी के लिए जिला प्रशासन चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद लेगा। कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
भोपाल में भिखारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी भोपाल में भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध लग गया है। भीख लेना और देना दोनों ही जुर्म होगा। ऐसे लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निगरानी के लिए जिला प्रशासन चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद लेगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने धारा 163 के तहत इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
किसी भी प्रकार की भिक्षावृत्ति पर होगी कार्रवाई
भोपाल कलेक्टर ने कहा है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 अंतर्गत धारा 163 में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए भोपाल जिले के समस्त राजस्व सीमा क्षेत्र मे किसी भी प्रकार की भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कुछ भी देना या उनसे किसी भी प्रकार के सामान को खरीदना प्रतिबंधित किया जाता है। जो व्यक्ति भिक्षुओं को भिक्षा स्वरूप कोई चीज प्रदान करता है या देता है या इनसे कोई सामान खरीदता हैं तो उसके विरूद्ध भी इस आदेश का उल्लंघन के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आदेश में कहा- नशे या अन्य गतिविधियों में रहते हैं लिप्त
आदेश में कहा गया है कि विभिन्न माध्यमों से यह तथ्य ध्यान में लाया गया कि ट्रैफिक सिग्नल, चौराहों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों द्वारा स्वयं या अपने परिवारों के साथ भिक्षावृत्ति की जाती है। उक्त भिक्षावृत्ति से एक ओर जहां ये लोग भिक्षावृत्ति पर अंकुश लगाए जाने संबंधी शासन के आदेशों की अवहेलना कर रहे है, वहीं दूसरी ओर आम जन के सामान्य यातायात आदि में भी कही न कही बाधा उत्पन्न करते है। भोपाल जिले में इस प्रकार की भिक्षावृत्ति में अन्य राज्यों एवं शहरों के व्यक्ति भी संलग्न रहते है, जिनमें कई व्यक्तियों का आपराधिक इतिहास भी रहता है। भिक्षावृत्ति कार्य में संलग्न अधिकांश व्यक्ति नशे या अन्य गतिविधियों में लिप्त भी होते है। इसी तरह भिक्षावृत्ति कराने की आड़ में कई आपराधिक गतिविधियां भी संचालित की जाती है। ट्रैफिक सिग्नलों पर भिक्षावृत्ति के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। यह भी सर्वविदित है कि भिक्षावृत्ति एक सामाजिक बुराई है। शासन द्वारा भी भिक्षावृत्ति को रोकने हेतु समय-समय पर समुचित निर्देश जारी किये गए हैं।
विज्ञापन
भोपाल में दर्ज हो चुकी एफआईआर
इससे पहले 26 जनवरी की रात में एमपी नगर थाने में एक भिखारी के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक नागरिक की शिकायत पर की थी। भीख न मिलने पर भिखारी ने अभद्रता की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि, जमानती धारा होने के कारण भिखारी को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। शिकायत के मुताबिक, योगेंद्र भलावी बोर्ड ऑफिस की तरफ आ रहे थे। बोर्ड ऑफिस स्थित सिग्नल पर एक युवक उनसे भीख मांगने लगा। योगेंद्र ने उससे कह दिया, ‘इतने हट्टे-कट्टे होने पर भीख मांगते हो।’ यह सुनकर भिखारी उनसे अभद्रता करने लगा था। इस पर यह कार्रवाई की गई थी।
चौराहों पर शिफ्ट में मांगते हैं भीख
राजधानी भोपाल में ढाई सौ से अधिक भिखारी है। राजधानी के चौराहों पर महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान जैसे राज्यों से आए लोगों के समूह शिफ्ट पर भीख मांग रहे हैं। सुबह 9 बजे से शाम 6 की शिफ्ट में ये चौराहों पर ड्यूटी बजाते हैं। ये भिखारी खाना नहीं लेते, इन्हें सिर्फ कैश चाहिए। एमपी नगर, रोशनपुरा चौराहा, न्यू मार्केट, कोलार, बिट्ठन मार्केट, बुधवार, ज्योति टॉकीज चौराहा, भोपाल टॉकीज, पीर गेट, नेहरू नगर, लेक व्यू, बोट क्लब, व्यापमं चौराहा, शिवाजी नगर, शाहपुरा, इकबाल मैदान जैसे इलाकों में इनकी संख्या ज्यादा है।