फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Animal Husbandry Department occupies 99 acres of land in Bhopal, demarcation started, notice given to

Bhopal: भोपाल में पशुपालन विभाग के 99 एकड़ जमीन पर कब्जा, सीमांकन शुरू, मछली परिवार के साथ 20 लोगों को नोटिस

Wed, 27 Aug 2025 05:25 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 27 Aug 2025 05:25 PM IST
सार

भोपाल के कोकता बायपास अनंतपुरा इलाके में पशुपालन विभाग की 99 एकड़ जमीन का सीमांकन शुरू हो गया है। इस जमीन पर मछली परिवार समेत कई लोगों का कब्जा है। एसडीएम के अनुसार इस जमीन में कुछ टीएनसीपी अप्रूव्ड कालोनी भी हैं। इसीलिए सीमांकन किया जा रहा है, जिससे पता लगाया जा सके कि पशुपालन की जमीन पर किन-किन लोगों का कब्जा है।

विज्ञापन
Bhopal: Animal Husbandry Department occupies 99 acres of land in Bhopal, demarcation started, notice given to
सीमांकन करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के कोकता बायपास अनंतपुरा इलाके में पशुपालन विभाग की 99 एकड़ जमीन का सीमांकन शुरू हो गया है। इस जमीन पर मछली परिवार समेत कई लोगों का कब्जा है। एक बार फिर मछली परिवार पर पशुपालन की जमीन पर कब्जा कर कालोनी काटने के आरोप लग रहे हैं। गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि वेटनरी विभाग ने जिला प्रशासन को जमीन का सीमांकन कराने के लिए आवेदन किया है। यहां पर 12 से 13 रकबे में पशुपालन विभाग की जमीन है।इसमें कुछ निजी और सरकारी रकबा शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन


कुछ टीएनसीपी अप्रूव्ड कालोनी
गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि पशुपालन विभाग ने यहां 99 एकड़ जमीन बताई है, जो उसे प्रशासन के द्वारा साल 1990 में दी गई थी। इस जमीन में कुछ टीएनसीपी अप्रूव्ड कालोनी भी हैं। इसीलिए सीमांकन किया जा रहा है, जिससे पता लगाया जा सके कि पशुपालन की जमीन पर किन-किन लोगों का कब्जा है। जिनकी सीमाएं पशुपालन की जमीन से लगी हुई हैं, उन सभी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3 आरआई और 11 पटवारियों की टीम कर रही सीमांकन
एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि चूंकि सीमांकन 99 एकड़ जमीन का करना है। इसका रकबा बहुत बड़ा है. ऐसे में पूरी जमीन का सीमांकन करने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा, इसके बाद रिपोर्ट आएगी। श्रीवास्तव ने बताया कि आज से सीमांकन का कार्य शुरु कर दिया गया है. इसमें 3 आरआई के साथ 11 पटवारियों को लगाया गया है। यदि इस जमीन पर किसी का अतिक्रमण निकलता है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि भोपाल समेत पूरे प्रदेश में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का सरकारी अवकाश है, इसके बावजूद जिला प्रशासन की टीम पशुपालन की जमीन का सीमांकन करने के लिए पहुंची है।

पशुपालन विभाग की 99 एकड़ जमीन गायब
पशुपालन विभाग ने जिला प्रशासन को एक आवेदन दिया है। इसमें पशुपालन विभाग ने बताया है कि वो कोकता ट्रांसपोर्ट नगर के पास विभाग की 99 एकड़ जमीन है। लेकिन इसमें अब कब्जा हो चुका है।ऐसे में पशुपालन विभाग ने इस जमीन का सीमांकन कराने के लिए जिला प्रशासन को आवेदन किया है। बुधवार से यहां सीमांकन का कार्य शुरु कर दिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि पशुपालन की 99 एकड़ जमीन पर मछली परिवार के साथ 20 अन्य लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की आशंका है।इसीलिए संबंधित लोगों को सीमांकन के दौरान उपस्थित रहने के लिए नोटिस जारी किया गया है।


यह भी पढ़ें-शारिक मछली की कोठी का टूटा ताला, प्रशासन आज से करेगा 99 एकड़ जमीन की नपती

मछली परिवार के नाम पर 26 एकड़ जमीन दर्ज
जानकारी के मुताबिक यहां सरकारी जमीन पर मछली परिवार के नाम करीब 26 एकड़ जमीन दर्ज थी।इसमें मछली परिवार ने करीब 12 एकड़ जीन पर कोटयार्ट प्राइम के नाम से कालोनी काटी है, इसमें करीब 250 प्लाट बेचे गए हैं। इसके साथ ही 14 एकड़ जमीन मछली परिवार के द्वारा लोधी बिल्डिर्स को बेची गई है।जिस पर अब कोर्टयार्ट कस्तूरी कालोनी बनाई जा रही है। वहीं मछली परिवार के साथ आसपास अन्य लोगों का भी कब्जा है।जिसका सीमांकन जिला प्रशासन की टीम कर रही है।

यह भी पढ़ें-निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज पर संकट! बजाज आलियांज और केयर हेल्थ इंश्योरेंस ग्राहकों की बढ़ी मुश्किले

अधिकारियों पर उठ रहे सवाल
दरअसल जिस जमीन का जिला प्रशासन द्वारा सीमांकन किया जा रहा है, उसमें मछली परिवार के नाम वाली जमीनों में टीएडंसीपी अप्रूव्ड कालोनियां कट चुकी है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं, कि पशुपालन की जमीन पर नगर निगम और टीएडंसीपी के अधिकारियों ने परमीशन कैसे जारी की। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि सीमांकन के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि अधिकारियों ने किन दस्तावेजों के आधार पर यहां टीएडंसीपी और नगर निगम ने कालोनी काटने की परमिशन जारी की है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed