फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Angry wife went to maternal home for not having children, sick husband hanged himself

Bhopal: संतान नहीं होने से नाराज पत्नी मायके गई, बीमार पति ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 17 Apr 2023 09:16 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 17 Apr 2023 09:16 PM IST
सार

शादी के कई साल बाद भी बच्चे नहीं होने को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। नाराज होकर ही पत्नी मायके चली गई थी, इसके बाद पति ने फांसी लगा ली। 

विज्ञापन
Bhopal: Angry wife went to maternal home for not having children, sick husband hanged himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने रविवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रविवार सुबह ही उसकी पत्नी मायके चली गई थी। वह पत्नी को जाने से मना कर रहा था, लेकिन वह नहीं मानी। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि शादी के कई साल बाद भी उसके बच्चे नहीं हो रहे थे, जिसको लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। बच्चे नहीं होने से नाराज होकर ही पत्नी मायके गई थी, इसके बाद पति ने फांसी लगा ली। हबीबगंज पुलिस के अनुसार मनोज पिता श्रीराम हतमारे (25) साईं बाबा नगर में अपनी पत्नी और मां के साथ रहता था। उसके अन्य भाई अलग रहते हैं। वह कई वर्षों से टीबी से पीड़ित है, उसका इलाज भी चल रहा है। करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं हुई। 
विज्ञापन


बीमार रहने के कारण वह मानसिक तनाव में रहता था, वहीं बच्चे नहीं होने से पत्नी से विवाद भी होता रहता था। विवेचना अधिकारी ने बताया कि मामूली विवाद के बाद रविवार सुबह पत्नी मायके जाने को तैयार हो गई। मनोज ने मना किया, लेकिन वह नहीं मानी चली गई। इसके बाद से वह गुमसुम था। दोपहर में मनोज अपने कमरे में चला गया। मां ने सोचा कि आराम करने गया होगा। शाम पांच बजे जब मां ने उसे आवाज लगाई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि संतान नहीं होने से मनोज की पत्नी दुखी रहती थी। उसे लगता था कि मनोज टीबी का बीमार है, वह कभी मां नहीं बन सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed