{"_id":"6650ca9d5a6143013f019d73","slug":"bhopal-aiims-bhopal-built-road-for-people-of-pipliya-pende-khan-village-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: एम्स भोपाल ने पिपलिया पेंदे खां गांव के लोगों के लिए बनाई सड़क, AIIMS परिसर से जाते थे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: एम्स भोपाल ने पिपलिया पेंदे खां गांव के लोगों के लिए बनाई सड़क, AIIMS परिसर से जाते थे ग्रामीण
Fri, 24 May 2024 10:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 24 May 2024 10:43 PM IST
सार
एम्स भोपाल ने पिपलिया पेंदे खां गांव के ग्रामीणों के लिए एक करोड़ 35 लाख रुपये से सड़क बनाई है। ग्रामीण अभी एम्स परिसर से होकर गुजरते थे।
विज्ञापन
एम्स डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह ने पिपलिया पेंदे खां गांव के लोगों के लिए सड़क का लोकार्पण करवाया है। दरअसल, अभी तक एम्स के नजदीक स्थित पिपलिया गांव के लोगों को एम्स भोपाल के अंदर से होकर जाना पड़ता था। इस सुविधा के शुरू होने से अब गांव वासियों को काफी लाभ मिलेगा और उन्हें एम्स परिसर के अंदर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
एम्स के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने बताया कि लगभग एक करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से 765 मीटर लंबी और लगभग 6 मीटर चौड़ी यह आरसीसी सड़क तैयार की गई है। यह सड़क एम्स भोपाल के गेट नंबर 4 से होकर आईपीडी की मुख्य बाउंड्री तक तैयार की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा एम्स भोपाल और पिपलिया पेंदे खां गांव की ओर वाली सड़क के बीच में ढाई मीटर ऊंची और 965 मीटर लंबी तार की जाली भी लगाई गई है, जिससे कि सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन हो सके। प्रोफेसर (डॉ.) सिंह ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से पिपलिया पेंदे खां गांव के लोगों को अब काफी लाभ पहुंचेगा और उन्हें बिना एम्स परिसर में प्रवेश किये आने-जाने का साधन उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
