फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: After the by-elections, Jeetu Patwari will brainstorm with his new team for two days, all the senior l

Bhopal: उप चुनाव बाद जीतू पटवारी अपनी नई टीम के साथ दो दिन करेंगे मंथन, पार्टी के सभी दिग्गज नेता होंगे शामिल

Sun, 10 Nov 2024 07:38 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 10 Nov 2024 07:38 PM IST
सार

उप चुनाव बाद  पीसीसी चीफ जीतू पटवारी अपनी नई टीम के साथ दो दिन मंथन करेंगे। इस दौरान पार्टी के सभी दिग्गज नेता  शामिल होंगे। बैठक में आगे की रणनीति बनेगी। संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Bhopal: After the by-elections, Jeetu Patwari will brainstorm with his new team for two days, all the senior l
पीसीसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की नई टीम की घोषणा हो गई है लेकिन उपचुनाव होने की वजह से अभी तक एक भी बैठक नहीं हो पाई है। कांग्रेस एक बार फिर अपने संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। पार्टी में जहां एक तरफ उतार चढ़ाव का दौर जारी है।  तो वही दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 19 और 20 नवंबर को अपनी नई टीम के साथ मंथन करने की तैयारी कर रहे हैं। बैठक का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में  किया गया है। खास बात यह है कि इस बैठक में बैठक में पार्टी के दिग्गज नेता  कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, विवेक तंखा समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन



कमेटियों की अलग अलग होगी बैठक
कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होने वाली इस बैठक में पार्टी के दिग्गज नेता कांग्रेस को मजबूत करने पर मंथन करेंगे। इसके साथ ही नई प्रदेश कार्यकरणी के साथ जीतू पटवारी 19 नवंबर को बैठक कर विभिन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कांग्रेस दो फेज में संगठन को मजूबत करने का प्लान बना रही है। पहले फेज में ग्रामीण अंचलों पर फोकस होगा। तो वही दूसरे फेस में महानगरों में पकड़ मजबूत करेगी पार्टी। इसके साथ ही कमेटियों की अलग अलग बैठक होगी। 
विज्ञापन



दो सूची जारी कर नेताओं के किया था मैनेज
गौरतलब है कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने करीब 10 महीने बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। पहली सूची मे जीतू पटवारी के टीम में 177 लोगों को जगह दी गई  थी।  इसमें 17 लोगों को उपाध्यक्ष, 71 लोगों को महासचिव, 16 लोगों को सदस्य, 33 लोगों को स्थायी आमंत्रित सदस्य, 40 लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किए गए थे। जिसके बाद कई नेताओं ने नाराजगी जताई थी। पटवारी ने नेताओं को मैनेज करने दूसरी सूची जारी की थी जिसमें  84 सेक्रेटरी, 36 संयुक्त सचिव 25 पीएसी की नियुक्ति की गई। दूसरी लिस्ट में कई नाराज नेताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed