फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Advocates Association Election results Mohan Dixit of Kalapeepal elected junior executive member

Bhopal News: जिला अभिभाषक संघ का चुनाव, कालापीपल के मोहन चुने गए कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य

Sat, 13 Jan 2024 07:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Jan 2024 07:48 PM IST
सार

भोपाल जिला अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी के चुनाव में कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में शाजापुर के मोहन दीक्षित विजयी हुए। उनके अलावा 6 अन्य उम्मीदवार भी इस पद के लिए चुने गए हैं। इस पद के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में थे।

विज्ञापन
Bhopal Advocates Association Election results Mohan Dixit of Kalapeepal elected junior executive member
कालापीपल के मोहन दीक्षित बने कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल जिला अभिभाषक संघ की कार्यकारिणी के चुनाव परिणाम गुरुवार और शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। जिसमें पुरुष वर्ग में कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य और महिला वर्ग में कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के नामों की घोषणा मतगणना के बाद की गई। 

विज्ञापन


कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों में शाजापुर जिले के कालापीपल के मोहन दीक्षित विजयी हुए। उनके अलावा 6 अन्य उम्मीदवार भी इस पद के लिए चुने गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस पद के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में थे। 
विज्ञापन


30 पदों के लिए मैदान में थे 96 प्रत्याशी
मुख्य चुनाव अधिकारी रवींद्र तिवारी ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन, भोपाल में 8500 अधिवक्ता पंजीकृत है। इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष एवं पुस्ताकालयाध्यक्ष तथा पुरुष-महिला कार्यकारिणी सदस्य के 24 पदों के लिए 96 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी रवींद्र तिवारी के नेतृत्व में 17 अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी लगभग 125 निर्वाचन अधिकारियों को नियुक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed