{"_id":"65855aade24af8002f012145","slug":"bhopal-administration-issued-guidelines-regarding-celebration-of-new-year-party-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नए साल का जश्न रात 12 बजे तक, उसके बाद पार्टी बंद, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नए साल का जश्न रात 12 बजे तक, उसके बाद पार्टी बंद, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश
Fri, 22 Dec 2023 03:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 22 Dec 2023 03:15 PM IST
सार
नए साल की तैयारी को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। 31 फर्स्ट नाइट पर राजधानी सहित सभी प्रमुख शहरों में एकस्ट्रा बल की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
न्यूज ईयर पार्टी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
न्यू ईयर के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसके लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। नशा करके लड़ाई झगड़ा या वाहन चलाने वालों पर एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
एक ओर नए साल की पार्टी के लिए शहर के रेस्टोरेंट, पब, होटल और बार तैयार हैं। वहीं, पार्टी के नाम पर हुड़दंग करने वालों की भी अब खैर नहीं रहेगी। नए साल के जश्न पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। इसके लिए प्रदेश पुलिस ने कमर कस ली है। 31 फर्स्ट नाइट पर राजधानी सहित सभी प्रमुख शहरों में एकस्ट्रा बल की तैनाती की जाएगी। इतना ही नहीं होटल और पब संचालकों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
12 बजे पार्टी बंद
जानकारी के मुताबिक सभी पब और बार 12 बजे के पहले बंद करने होंगे। इतना ही नहीं 12.15 बजे तक पार्किंग स्थल खाली करना पड़ेगा। इसके लिए सभी पब और बार मालिकों को नए साल के जश्न के आयोजन में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है। इतना ही नहीं रात 11.30 बजे के बाद पब में किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
पब में किसी भी झगड़े या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए कहा गया है।
चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे
नए साल की रात पर शहर में चेकिंग के लिए चौहराहों पर प्वाइंट बनाए जाएंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जवान बॉडी कैमरा और ब्रीथ एनालाइजर लेकर चेकिंग करेंगे।
