फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Accident News Girl Died in Road Accident Family Asked Police About Hit Run Case Find Accused

Road Accident: कुचलकर मार दी गई बेटी, भोपाल पुलिस बिलखते परिजनों से बोली- हम कैसे पता लगाएं किसने मारी टक्कर

Sat, 26 Oct 2024 02:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 26 Oct 2024 02:21 PM IST
सार

Bhopal Accident News: पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है। परिजनों का आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत वापस लेने के लिए मिसरोद थाने से कई बार फोन आ चुके हैं।

विज्ञापन
Bhopal Accident News Girl Died in Road Accident Family Asked Police About Hit Run Case Find Accused
सड़क हादसे में युवती की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर दूर हुए एक सड़क हादसे होनहार युवती की मौत हो गई। इस घटना को हुए करीब 24 दिन बीच चुके हैं, लेकिन मिसरोद थाना पुलिस युवती की जान लेने वाले वाहन और उसके चालक का पता नहीं लगा सकी है। हादसे के समय का एक सीसीटीवी फुटेज परिजनों ने पुलिस को दिया है, लेकिन उसमें एक्सीडेंट करने वाला वाहन नहीं दिख रहा है। 

विज्ञापन


कुछ स्थानीय लोगों ने एक कार द्वारा युवती को टक्कर मारने की जानकारी पुलिस को दी है, इसके बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी हुई है। पुलिस का कहना है कि जहां घटना हुई है, वहां सीसीटीवी नहीं लगे हैं, ऐसे में हम आरोपी और वाहन को कैसे पकड़े। पुलिस का कहना है कि जब आरोपी मिलेगा, परिजनों को बता दिया जाएगा। इधर, घर की होनहार बेटी के असमय मौत से परिजन बदहवाश हैं, लेकिन पुलिस उनके दुख-दर्द को बांटने की बजाय उसे और बढ़ाने का काम कर रही है। न्याय के लिए परिजनों ने सीएम हेल्प लाइन पर शिकायत की तो पुलिस की ओर से उन पर शिकायत वापस देने का दबाव भी बनाया गया। 

विज्ञापन

जानिए, क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय युवती पूजा पिता विष्णु प्रसाद मैथिल मंडीदीप की रहने वाली थी। वह मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित कोरल वुड कॉलोनी में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी। एक अक्टूबर को पूजा शाम करीब 6:30 बजे घर जाने के लिए कोरल वुड कॉलोनी से निकलीं और सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने उसे टक्कर मारी और फरार हो गया। हादसे में युवती को गंभीर चोटें आई थी। लोगों की मदद से उसे सागर मल्टी स्पेशलिस्ट अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 2-3 अक्टूबर की रात उसकी मौत हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शियों का भी पता नहीं लगा पाई पुलिस
मृतक के परिजनों ने बताया कि मिसरोद थाना पुलिस और जांच अधिकारी घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज नहीं होने के कारण वाहन और उसके चालक का पता नहीं लगा पाने की बात कह रहे हैं। जबकि, पहले फुटेज नहीं होने के बाद भी मामला हल होते थे। पुलिस की जांच सुस्त पड़ी हुई है। बेटी की मौत के 22 दिन बाद भी आरोपी और एक्सीडेंट करने वाले वाहन चालक का पता नहीं चलने से मृतका के परिजनों का धैर्य जवाब दे रहा है। उन्होंने पुलिस पर जांच नहीं करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

सुराग हाथ नहीं लगा 
विवेचना अधिकारी एएसआई मुकेश बेदरे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है,आरोपी वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। 
 
कैसे आरोपी का पता लगाएं 
मिसरोद टीआई मनीष राज भदौरिया का कहना हे कि दुर्घटना वाली जगह पर कोई कैमरा ही नहीं है। ना ही कोई बताने वाला है। ऐसे में कैसे आरोपी का पता लग पाएगा।

सीएम हेल्पलाइन पर मांगी मदद
पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की है। इसके बाद भी पुलिस की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। परिजनों का कहना है कि पुलिस सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत वापस लेने के लिए कई बार फोन कर चुकी है। लेकिन, अब तक आरोपी की तलाश नहीं कर पाई है।

जांच में पुलिस की लापरवाही
घटना के बाद परिजनों ने ही अपने स्तर पर सीसीटीवी देखना शुरू किया, जिसके बाद कोरल वुड सोसाइटी के कैमरे से घटना के समय की जानकारी मिली। वहीं परिजनों ने कई शोरूम और रहवासियों से भी घटना में मदद मांगी। इस दौरान महिन्द्रा कार (मिसरोद) शोरूम पर लगे सीसीटीवी देखने के लिए परिजन गए थे, लेकिन उन्हें यह कहते हुए मना कर दिया गया कि पुलिस के आने पर ही वह फुटेज दिखा सकते हैं। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि पुलिस की ओर से इस तरह के कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed