फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Accident: A speeding bus ran over two bike riders, both were dragged for ten meters

Bhopal Accident: बेकाबू बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत, मंजर देख दहल गया दिल

Fri, 29 Nov 2024 08:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 08:52 PM IST
सार

भोपाल में होटल आर्च मैनोर के करीब पुष्प ट्रैवल की बस ने सफेद रंग की अपाचे बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bhopal Accident: A speeding bus ran over two bike riders, both were dragged for ten meters
भोपाल में बस की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के एमपी नगर स्थित होटल आर्च मेनोर के सामने शुक्रवार सुबह एक बेकाबू बस (एमपी-04-पीए-2336) ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई थी, जिसे चालक ने भागने के प्रयास में करीब 150 मीटर तक घसीट दिया। रोड के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बस रुकी तो चालक उतरकर भाग निकला। जिस ने भी हादसे का यह मंजर देखा, उसकी रुह कांप गई। पुलिस बस जब्त कर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


दोनों युवक भिंड के रहने वाले थे
जानकारी के अनुसार पुष्कर शाजापुरकर मूलत: वार्ड क्रमांक 26, भौंरा कालोनी भिंड का रहने वाला था। भोपाल के निजी कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई करने के बाद वह गुना में अपने चाचा-चाची के साथ रह रहा था। उसका साथी मोहम्मद ओसामा भी वार्ड क्रमांक 19 भिंड का रहने वाला था। एमबीए की पढ़ाई करने के बाद वह जहांगीराबाद में रहता था। दोनों युवक जॉब की तलाश कर रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब साढ़े 11 बजे पुष्कर औरा मॉल के पास शाहपुरा में रहने वाले अपने दोस्त के पास आया था। उसका दोस्त पास ही एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करता है। सुबह पुष्कर ने दोस्त को उसके आफिस छोड़ा और पासपोर्ट के काम से जाने का कहकर उसकी अपाचे बाइक लेकर निकल गया। 
विज्ञापन


पासपोर्ट बनवाने जा रहे थे दोनों  
बाइक लेकर पुष्कर जहांगीराबाद पहुंचा और ओसामा को लेकर पासपोर्ट के काम से निकल गया। दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर एमपी नगर, ज्योति टाकीज होकर आईएसबीटी की तरफ जा रहे थे। गुरुदेव गुप्त चौराहे पर उन्होंने जोन क्रमांक 1 की तरफ अपनी बाइक मोड़ी और वे होटल आर्च मेनोर के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पुष्प ट्रैवल्स की बस ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े जबकि उनकी बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। भागने के चक्कर में चालक ने बस की रफ्तार बढ़ाई और युवकों को कुचलते हुए निकल गई। घटनास्थल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर राधास्वामी सत्संग भवन के सामने पहुंचने के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई, जिसके बाद चालक उतरकर भाग निकला। चालक की गिरफ्तारी के बाद ही हादसे के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed