{"_id":"6846b97b494cb371e603f0b0","slug":"bhopal-aam-aadmi-party-will-start-dialogue-tour-in-madhya-pradesh-former-delhi-minister-handed-over-the-comm-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी शुरू करेगी संवाद यात्रा, दिल्ली के पूर्व मंत्री को सौंपी एमपी की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी शुरू करेगी संवाद यात्रा, दिल्ली के पूर्व मंत्री को सौंपी एमपी की कमान
Mon, 09 Jun 2025 04:07 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 09 Jun 2025 04:07 PM IST
सार
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी है। मध्य प्रदेश में अब आम आदमी पार्टी प्रदेश स्तरीय संवाद यात्रा निकलेगी इसके लिए आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की प्रेसवार्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में मिली बड़ी हार के बाद आम आदमी पार्टी अब मध्य प्रदेश में विस्तार करेगी। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपी है। मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी प्रदेश स्तरीय संवाद यात्रा निकलेगी इसके लिए आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। सोमवार को दिल्ली के पूर्व मंत्री जीतेन्द्र सिंह तोमर ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।
प्रदेश के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
मध्यप्रदेश आप प्रभारी जीतेन्द्र सिंह तोमर ने संवाद यात्रा के बारे में बताते हुए कहा कि पार्टी ने मध्यप्रदेश में होने वाले स्थानीय चुनावों में सभी सीटों पर लड़ने का फैसला किया है। अपने संगठन को मजबूत करने के लिए, 230 विधानसभाओ में प्रभारियों की करेंगे नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी जल्द ही पूरे मध्यप्रदेश में 'संवाद यात्रा' शुरू करने जा रही है। ये अभियान भोपाल से शुरू होगा और इसका मकसद राज्य में बदलाव लाना है।
यह भी पढ़ें-गोविंदपुरा में फैक्ट्री में भीषण आग, खाली कराई आधा दर्जन झुग्गियां
विज्ञापन
प्रदेश में बदलाव लाना संवाद यात्रा का उद्देश्य
जीतेन्द्र सिंह तोमर ने आगे कहा कि 'संवाद यात्रा' का उद्देश्य राज्य में बदलाव लाना है। तोमर ने बताया कि हमने आज भोपाल में प्रदेश कार्यकर्ताओ की बैठक का दौर जारी हैं जो अगले एक हफ्ते तक ज़ोन वाइज चलेगा। इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारिओं, जिला अध्यक्ष एंव सभी कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में परिवर्तन लाने का संकल्प लिया है।
यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के 41 CMHO और सिविल सर्जन बदले, 5 साल से भोपाल में जमे CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी को हटाया
कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर रहे हैं तोमर
जानकारी के लिए बता दें कि जब से अरविंद केजरीवाल ने जीतेन्द्र सिंह तोमर को पार्टी की जिम्मेदारी दी है तोमर मध्य प्रदेश पहुंचकर तैयारी शुरू कर दी है। जीतेन्द्र सिंह तोमर पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार भोपाल से शुरू होने वाले इस अभियान में भारी संख्या में आप कार्यकर्त्ता जुटाने की संभावना है।