फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal News: Huge fire in factory in Govindpura, half a dozen slums evacuated

Bhopal News: गोविंदपुरा में फैक्ट्री में भीषण आग, खाली कराई आधा दर्जन झुग्गियां

Sun, 08 Jun 2025 11:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 08 Jun 2025 11:04 PM IST
सार

भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र की पुट्ठा फैक्ट्री में रविवार रात भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली और झुग्गियों को खाली कराना पड़ा। दमकलों ने दो घंटे में आग बुझाई। शॉर्ट सर्किट आग का संभावित कारण है। कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Bhopal News: Huge fire in factory in Govindpura, half a dozen slums evacuated
भोपाल के गोविंदपुरा की फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पुट्ठे की फैक्ट्री में रविवार रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग भड़कने से दहशत फैल गई और फैक्ट्री की बाउंड्रीवॉल से सटी आधा दर्जन झुग्गियों को खाली करा लिया गया। हालांकि आग से झुग्गियों को कम नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी वेद प्रकाश गोयल की गोविंदपुरा एच-सेक्टर, आदर्श नगर में पुट्ठा फैक्ट्री है। रात करीब आठ बजे अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। पूरे फैक्ट्री में पुट्ठे रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। सूचना के बाद दर्जन भर दमकलों को अलग-अलग फायर स्टेशनों से पहुंचाया गया। नगर निगम, पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री मालिक को भी सूचना दी गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में फर्जीवाड़ा: एक सॉल्वर ने कई अभ्यर्थियों की ओर से दी परीक्षा, अब तक 21 FIR दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबे से उठ रहा धुआं, दमकल तैनात
फैक्ट्री के अंदर सैकड़ों टन पुट्ठा और रॉ मटेरियल रखा हुआ था, जिसमें अधिकांश आग में जल गया है। पुट्ठों के गठानों पर पानी फेंकने के कारण वे गीले हो गए हैं। आग तो बुझ गई, लेकिन गट्ठों के नीचे से कहीं-कहीं देर रात तक धुआं निकल रहा है। एहतियात के तौर पर दो दमकल वाहनों और दमकलकर्मियों को वहां तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें- भोपाल में यूनानी डॉक्टर चला रहा था अवैध क्लीनिक, CMHO की टीम ने किया सील, कई संचलक क्लीनिक छोड़ भागे

कारणों का पता नहीं
आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगना कारण माना जा रहा है। फैक्ट्री के पास कई झुग्गियां हैं। तेज हवा होने के कारण आग झुग्गियों को अपनी चपेट में न ले ले, इसलिए आधा दर्जन झुग्गियों को पुलिस और प्रशासन ने खाली करा लिया। आग के दौरान दहशत में झुग्गीवासी सड़कों पर एकत्रित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed