{"_id":"671e450d0ea502de3600877a","slug":"bhopal-a-woman-who-went-to-dry-clothes-on-the-roof-came-in-contact-with-a-high-tension-line-second-incident-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: छत पर कपड़ा सुखाने गई महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई,1 माह में दूसरी घटना, लापरवाही का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: छत पर कपड़ा सुखाने गई महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई,1 माह में दूसरी घटना, लापरवाही का आरोप लगाया
Sun, 27 Oct 2024 07:23 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 27 Oct 2024 07:23 PM IST
सार
करोंद क्षेत्र में छत पर कपड़े सुखाने गई एक महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक माह के भीतर यह दूसरा मामला है। रहवासियों ने बिजली कंपनी के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
महिला को अस्पताल ले जाते रहवासी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल के करोंद इलाके की रतन कॉलोनी में रविवार दोपहर छत पर कपड़ा सुखाने गई एक महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इससे उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह छटपटाकर गिरते हुए बेहोश हो गई। वह 50 फीसदी तक झुलस गई। इसी माह यहीं पर ऐसा हादसा हो चुका है। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने बिजली कंपनी के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है।
ऐसे घटी घटना
करोंद इलाके की रतन कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्ष की किरण नहाने के उपरांत गीले कपड़े सूखने के लिए रस्सी पर डाल रही थी। इसी दौरान वह पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। महिला का पति सब्जी का ठेला लगाता है। घटना के वक्त वह घर पर नहीं था। मोहल्ले वालों ने घटना की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। महिला को पहले नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल लेकर गए।
11 अक्टूबर को दुर्गा पंडाल में फैला था करंट
करोंद इलाके की रतनपुर कॉलोनी इससे पहले 11 अक्टूबर को भी कंरट लगने का हादसा हो चुका है। तब दुर्गा पंडाल में नवमी के दिन चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान माइक का वायर सुधारते वक्त चार युवक माखन साहू (35), विपिन जाटव (17), दिनेश बिरजा (21) और रोहन जाटव (21) हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए थे। एक युवक माइक का वायर सुधारने पाइप के जरिए ऊपर चढ़ा था। यही से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। जिसकी चपेट में युवक आ गया और उसे उसे करंट लग गया। उससे बचाने की कोशिश में तीन अन्य युवक भी चपेट में आ गए थे।