फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: A two-year-old innocent child fell into a pan full of hot oil

Bhopal: गर्म तेल से भरी कढ़ाई में गिरा दो साल का मासूम, चचेरे भाई के तिलक कार्यक्रम में हुआ हृदय विदारक हादसा

Wed, 22 Jan 2025 07:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 07:51 PM IST
सार

भोपाल के निशातपुरा में गोद भराई और तिलक कार्यक्रम के दौरान खेलते हुए 2 साल का मासूम गर्म तेल से भरी कढ़ाई में गिर गया। गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे से परिवार में शोक का माहौल है, और मां की हालत खराब है।

विज्ञापन
Bhopal: A two-year-old innocent child fell into a pan full of hot oil
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के निशातपुरा इलाके में आयोजित एक गोद भराई और तिलक कार्यक्रम के दौरान दो साल का मासूम बच्चा गर्म तेल से भरी कढ़ाई में गिर गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात करीब ग्यारह बजे उस वक्त हुआ, जब पूरा परिवार एक साथ बैठकर भोजन की तैयारी कर रहा था। पूड़ियां तलने के बाद कढ़ाई को भट्टी से उतारकर बाहर रख दिया गया था, लेकिन उसके अंदर मौजूद तेल काफी गर्म था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिवनगर कॉलोनी विदिशा निवासी राजेश साहू स्वयं का व्यवसाय करते हैं। उनके भतीजे अंकित साहू की शादी ग्राम चोपड़ाकलां विदिशा रोड निवासी मेघा साहू से तय हुई है। दोनों परिवारों ने 20 जनवरी को गोद भराई और तिलक का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम का आयोजन निशातपुरा स्थित मित्तल कॉलेज के पास संस्कार मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया था। गोद भराई और तिलक कार्यक्रम के बाद शाम सात बजे से मेहमानों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। रात करीब ग्यारह बजे ज्यादातर मेहमान भोजन करने के बाद मैरिज गार्डन से निकल चुके थे और कार्यक्रम समाप्त होने को था। उसके पहले दोनों परिवार के लोग एक साथ बैठकर भोजन की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


खेलते समय कढ़ाई में गिरा मासूम बच्चा 
राजेश परिवार वालों के साथ भोजन के लिए बैठे हुए थे, जबकि उनका छोटा बेटा दो साल का अक्षांश साहू गार्डन में ही खेल रहा था। खेलते हुए वह उस स्थान पर पहुंच गया, जहां खाना बनाया गया था। हलवाइयों ने काम खत्म करने के बाद गर्म तेल से भरी कढ़ाई भट्टी से उतारकर बगल में रख दी थी। अक्षांश खेलते समय चबूतरे पर चढ़ गया, जहां तेल के छींटे फैले होने के कारण काफी फिसलन थी। अचानक अक्षांश का पैर फिसला और वह तेल से भरी कढ़ाई में गिर पड़ा। नजर पड़ते ही पिता दौड़कर पहुंचे। इस दौरान घर जाने की तैयारी में खड़े हलवाई भी दौड़े और अक्षांश को बाहर निकाला गया। कढ़ाई से निकालने के बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए डीआईजी बंगला स्थित निजी अस्पताल लेकर पहंचे। हालत में सुधार नहीं होने के कारण बच्चे को चूनाभट्टी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बच्चे को याद कर बेसुध हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed