{"_id":"6790f1599c2996acfb08b0b2","slug":"bhopal-a-speeding-car-overturned-after-hitting-an-electric-pole-two-brothers-in-law-died-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: बिजली के खंभे से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, दो साढू भाइयों की मौत, गर्भवती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: बिजली के खंभे से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, दो साढू भाइयों की मौत, गर्भवती समेत तीन घायल
Wed, 22 Jan 2025 06:53 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 22 Jan 2025 06:53 PM IST
सार
भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र में तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराने से पलट गई, जिसमें सवार दो साढ़ू भाइयों की मौत हो गई और तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के डेढ़ घंटे बाद गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे में सतीश मेवाड़ा और महेंद्र सिंह मेवाड़ा की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हलालपुरा बस स्टैंड के पास मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो साढू भाइयों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गर्भवती समेत तीन महिलाओं को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी।
जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह मेवाड़ा पुत्र गुलाब सिंह मेवाड़ा (25) ग्राम मूंडला थाना रातीबड़ में रहता था और खेती किसानी करता था। उसका साढू भाई सतीश मेवाड़ा पुत्र रमेशचंद्र मेवाड़ा (26) बिलकिसगंज, झागरिया जिली सीहोर का रहने वाला था। महेंद्र मेवाड़ा की पत्नी बबली बाई गर्भवती है। मंगलवार की रात उसे लेबर पेन शुरू हुआ तो महेंद्र अपनी पत्नी बबली (22), मां बताशी बाई (55) और बुआ प्रेमबाई (60) के साथ पत्नी को हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां ठीक से इलाज नहीं मिलने के बाद सभी लोग अल्टो कार से बैरागढ़ स्थित एक निजी अस्पताल जाने के लिए रवाना हुए। उस वक्त कार सतीश मेवाड़ा चला रहा था। रात करीब डेढ़ बजे सतीश की कार लालघाटी ओवर ब्रिज क्रॉस करने के बाद हलालपुरा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर स्ट्रीट लाइट के लिए लगाए गए बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार सभी लोगों को गंभीर चोट आई थीं।
बच्ची के जन्म से पहले पिता की मौत
हादसे के डेढ़ घंटे बाद गर्भवती महिला ने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म से पहले ही इस हादसे में उसके पिता और मौसा की मौत हो गई है। हादसा होते ही राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने महेंदर सिंह मेवाड़ा और सतीश मेवाड़ा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए भेज दिया और बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद लाश घरवालों को सौंप दी गई। घायल हुई तीनों महिलाओं का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
घटना के समय परिवार का एक अन्य रिश्तेदार अशोक मेवाड़ा आटो में बैठकर कार से पीछे चल रहा था। उसने पुलिस को बताया कि बबली को काफी ज्यादा प्रसव पीड़ा हो रही थी, इसलिए अस्पताल जल्दी पहुंचना था। इसी जल्दबाजी के कारण सतीश काफी तेज रफ्तार से कार चला रहा था। अनुमान है कि रफ्तार ज्यादा होने के कारण कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।