फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: A celebration of children's art, culture and self-confidence, a cultural exchange program took place i

Bhopal: बच्चों की कला,संस्कृति और आत्मविश्वास का उत्सव, राजधानी भोपाल में हुआ सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम

Sun, 28 Sep 2025 06:31 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 28 Sep 2025 06:31 PM IST
सार

भोपाल में राष्ट्रीय बाल भवन नई दिल्ली और जवाहर बाल भवन भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने संगीत, नृत्य, चित्रकला सहित विविध सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। रंग-बिरंगी पोशाकों और आत्मविश्वास से लबरेज प्रस्तुति ने मंच को जीवंत बना दिया। 

विज्ञापन
Bhopal: A celebration of children's art, culture and self-confidence, a cultural exchange program took place i
सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल रविवार को बच्चों की कला, संस्कृति और रचनात्मक ऊर्जा का गवाह बना, जब राष्ट्रीय बाल भवन नई दिल्ली और जवाहर बाल भवन भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विज्ञापन


संस्कार और संस्कृति से जुड़ती नई पीढ़ी
कार्यक्रम में सूर्यवंशी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें अभिव्यक्ति का मंच देने का सशक्त माध्यम हैं। ये कार्यक्रम न केवल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपरा और समाज के प्रति जागरूक बनाते हैं। शिक्षा और संस्कृति का मेल ही राष्ट्र निर्माण की नींव है। उन्होंने राष्ट्रीय बाल भवन और जवाहर बाल भवन भोपाल के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें "नवोदित प्रतिभाओं के पोषक संस्थान" कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के 26 लाख विद्यार्थियों का आधार अपडेट पेंडिंग, 1 अक्टूबर से स्कूलों में शुरू होगा


बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम में बच्चों ने संगीत, नृत्य, चित्रकला सहित विविध सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। रंग-बिरंगी पोशाकों और आत्मविश्वास से लबरेज प्रस्तुति ने मंच को जीवंत बना दिया। दर्शकों में उपस्थित अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों ने बच्चों के उत्साह और हुनर की खुलकर सराहना की। इस आयोजन में जवाहर बाल भवन की संचालकशुभा वर्मा, सहायक अंजू श्रीवास्तव, चन्द्रमणि, नेहा सहित अनेक समाजसेवी, अभिभावक और शहर के नागरिक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-बिहार चुनाव में मध्य प्रदेश कांग्रेस की होगी एंट्री, कई दिग्गज नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी


नई पीढ़ी को मिलता है संस्कार और रचनात्मकता
 आयोजन में जवाहर बाल भवन की संचालक शुभा वर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न सिर्फ बच्चों को एक सकारात्मक मंच देते हैं, बल्कि समाज को भी यह संदेश देते हैं कि संस्कृति और शिक्षा साथ मिलकर ही समग्र विकास का रास्ता बनाते हैं। नगर निगम और बाल भवन जैसे संस्थानों का यह सहयोग निश्चित ही नई पीढ़ी को संस्कार और रचनात्मकता की ओर प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed