फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 335 players from MP will show their strength in the 38th National Games, games will be organized in Ut

Bhopal: 38वें राष्ट्रीय खेलों में MP के 335 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 28 जनवरी से उत्तराखंड में खेलों का होगा आयोजन

Fri, 17 Jan 2025 08:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 17 Jan 2025 08:15 PM IST
सार

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोज किया जा रहा है। इन खोलों में मध्यप्रदेश के 335 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे।  राष्ट्रीय खेलों का आयोजन  28 जनवरी से होगा। 35 खेल आयोजित किये जाएंगें जिसमें से 26 खेलों में मप्र ने योग्यता प्राप्त की है।

विज्ञापन
Bhopal: 335 players from MP will show their strength in the 38th National Games, games will be organized in Ut
मंत्री विश्वास सारंग की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोज किया जा रहा है। इन खोलों में मध्यप्रदेश के 335 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। युवा और खेल कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने जानकारी देते हुए बाताया कि उत्तराखंड में 28 जनवरी से आयोजित राष्ट्रीय खेल में 335 खिलाड़ी और करीब 100 सपोर्ट स्टाफ हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय खेलों में कुल 35 खेल आयोजित किये जाएंगें जिसमें से 26 खेलों में मप्र ने योग्यता प्राप्त की है। इनमें एथलेटिक्स तीरंदाजी बास्केटबॉल, योग, रोइंग, कयाकिग, कैनोइंग, स्वालम, योगा, मलखंभ बॉक्सिग, कुस्ती, ताहांडी ट्रायथलॉन, बुनु मॉडर्नायलॉन, मकैन, जिमनास्टिक्स, हॉकी शामिल है।.
विज्ञापन


विज्ञापन


सबसे बडा दल हॉकी का
मंत्री सारंग ने बताया कि खेलों के प्रतिक्षण शिविर प्रारंभ हो चुके है, पदक विजेताओ को नगद राशि का पुरस्कार दिया जायेगा। स्वर्ण पदक विजेता को 5 लाख रजत पदक को 3 लाख 20 हजार एवं कांस्य पदक विजेता को 2 लाख 40 हजार रुपये की राशि का पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों में सबसे बडा दल हॉकी महिला पुरूष जिसमें 32 खिलाडी, 28 खिलाडी एथलेटिक्स और 23-23 खिलाडी रोइंग व वुशु खेल के हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलम्पियन खिलाडी भी होंगे शामिल
मंत्री सारंग ने बताया कि इन खेलों में मप्र के ओलम्पियन खिलाडी विवेक सागर एंव एश्वर्य प्रताप सिंह भी भाग लेगें। 37वें राष्ट्रीय खेल गोवा में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने 43 खेलों में से 37 खेलों में शानदार खेल प्रदर्शन करते हुये 38 स्वर्ण, 35 रजत और 39 कांस्यपदक सहित कुल 112 पदक अर्जित कर मध्यप्रदेश को चौथा स्थान प्राप्त किया था। 75 वर्षों में पहली बार मप्र की महिला हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर इतिहास रचा था। उत्तराखंड में आयोजित इन राष्ट्रीय खेल में लगभग सभी खेलों के खिलाड़ी अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed