फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 22 Sanjeevani clinics are ready in Bhopal, a gift will be given on Diwali, doctors and staff have been

Bhopal: भोपाल में 22 संजीवनी क्लिनिक बनकर तैयार, दीपावली पर मिलेगी सौगात, चिकित्सकों और स्टॉफ की हुई नियुक्ति

Thu, 24 Oct 2024 06:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 24 Oct 2024 06:18 PM IST
सार

भोपाल वासियों को दीपावली पर स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात मिलने जा रही है। 22 संजीवनी क्लीनिक बन कर तैयार हो गई है। चिकित्सकों समेत अन्य स्टॉफ की भर्ती प्रकिया पूरी कर ली गई है। क्षेत्र वासियों को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Bhopal: 22 Sanjeevani clinics are ready in Bhopal, a gift will be given on Diwali, doctors and staff have been
संजीवनी क्लीनिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तारित करते हुए देते हुए 22 नए मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक आगामी दिनों में शुरू किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नए संजीवनी क्लीनिक में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जा चुकी है। मेडिकल स्टाफ द्वारा अपनी संस्थाओं में ज्वाइनिंग भी दी जा चुकी है। साल के अंत तक 22 नए संजीवनी क्लिनिक प्रारंभ किया जा रहे हैं।
विज्ञापन




208 प्रकार की दवाइयां एवं 80 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की सुविधा
संजीवनी क्लिनिकों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार जैसी  बीमारियों के अलावा प्रसव पूर्व जांच, परिवार कल्याण सेवाएं, टीकाकरण सेवाएं, किशोर स्वास्थ्य सेवाएं,  वृद्धजन स्वास्थ्य सेवाएं बाल्यकालीन रोग, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और संक्रामक रोगों की जांच  की जा रही हैं। इन केंद्रों में 208 प्रकार की दवाइयां एवं 80 प्रकार की पैथोलॉजी जांच भी नि:शुल्क उपलब्ध है। संजीवनी क्लीनिक के माध्यम से मरीजों को अपने घर के पास ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिल पाए, इसके लिए ऑनकॉल स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की सेवाएं भी ली जा रही हैं। 
विज्ञापन


 भोपाल में 46 संजीवनी क्लीनिक पहले शुरू 
 गौरतलब है कि भोपाल जिले में पहला संजीवनी क्लिनिक 7 दिसंबर 2019 को प्रियदर्शनी नगर वार्ड क्रमांक 46 से शुरू किया गया था। वर्तमान में भोपाल में 46 संजीवनी क्लीनिक क्रियाशील है। इनके माध्यम से साल 2023- 24 में 452331 हितग्राहियों को सेवा प्रदान की गई थी। वर्ष 2024-25 में अब तक दो लाख से अधिक हितग्राहियों को सेवाएं दी जा चुकी हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सभी 22 नवीन संजीवनी क्लीनिक में स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। दवाइयां, उपकरण एवं अधिकतर संसाधन इन संस्थाओं में उपलब्ध करवा दिए गए हैं। कुछ और नवीन संजीवनी क्लीनिक का कार्य प्रगतिरत है। कार्य पूर्ण होने पर इन्हें इस साल के अंत तक प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed