फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 16 trains going to Prayagraj including Bhopal-Gwalior Express canceled, passengers' trouble will incre

Bhopal: भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस समेत प्रयागराज जाने वाली 16 ट्रेनें निरस्त, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Tue, 18 Feb 2025 03:03 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 18 Feb 2025 03:03 PM IST
सार

ट्रेन की यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। भोपाल रेलवे प्रशासन ने जरूरी संचालन संबंधित कारणों से भोपाल मंडल से शुरू और गुजरने वाली कई यात्री गाड़ियों को अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Bhopal: 16 trains going to Prayagraj including Bhopal-Gwalior Express canceled, passengers' trouble will incre
इंडियन रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल रेल मंडल से ट्रेन की यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। खासकर महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले यात्री और परेशान हो सकते हैं। दरअसल, भोपाल रेलवे प्रशासन ने संधारण संबंधित कारणों से भोपाल मंडल से शुरू और गुजरने वाली कई यात्री गाड़ियों को अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसमें भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस और गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं। वहीं, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में महाकुंभ मेला-2025 के चलते परिचालनिक कारणों से भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 16 ट्रेनें अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन


18 से 28 फरवरी तक ये गाड़ियां रहेंगी निरस्त
1. गाड़ी संख्या 12197 भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस 18 फरवरी 2025 से 28 फरवरी तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 12198 ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस 18 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

महाकुंभ मेला-2025 : ट्रेनें निरस्त
1. गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस  19 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19046 छपरा-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस  21 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस 19 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
4. गाड़ी संख्या 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 21 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
5. गाड़ी संख्या 22911 इंदौर-हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस 18 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
6. गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा-इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस 20 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
7. गाड़ी संख्या 01025 दादर-बलिया त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 19 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
8. गाड़ी संख्या 01026 बलिया-दादर त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 21 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
9. गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल 18 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
10. गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस स्पेशल 20 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
11. गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस 19 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
12. गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस  21 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
13. गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस 18 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
14. गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 20 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
15. गाड़ी संख्या 12428 आनंद विहार टर्मिनस-रीवा एक्सप्रेस  18 एवं 19 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
16. गाड़ी संख्या 12427 रीवा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 19 एवं 20 फरवरी 2025 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

प्रभावित ट्रेनों का विवरण 
1. 18 से 27 फरवरी 2025 तक डॉ. अंबेडकर नगर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14115 डॉ. अंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस खजुराहो स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा खजुराहो से प्रयागराज के मध्य- निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

2. 19 से 28 फरवरी 2025 तक प्रयागराज जंक्शन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 14116  प्रयागराज -डॉ. अंबेडकरनगर एक्सप्रेस खजुराहो से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा प्रयागराज से  खजुराहो के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed