फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal 14 year old marriage broke in a moment Gave triple talaq to wife Husband expels his wife from home

भोपाल: एक पल में तोड़ा 14 साल का रिश्ता, पत्नी को बोला तीन तलाक और घर से निकाल दिया

Thu, 14 Jan 2021 04:11 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 14 Jan 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
Bhopal 14 year old marriage broke in a moment Gave triple talaq to wife Husband expels his wife from home
भोपाल में तीन तलाक का एक और केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया

भोपाल में मारपीट का विरोध करने पर एक पति इतने गुस्से में आ गया कि उसने पत्नी को तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद उसने महिला के परिवार फोन कर बताया कि उसने पत्नी को तीन तलाक दे दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


समझाने पर भी नहीं माना 
महिला के परिवार वालों ने अपने दामाद को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह टस से मस न हुआ। अब महिला ने शाहजहांनाबाद थाने में अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। आरोपित को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।  
विज्ञापन


दहेज के लिए करता था प्रताड़ित 
पुलिस के अनुसार, महिला की शादी 14 साल पहले 2006 में सलीमउद्दीन से हुई थी। सलीमउद्दीन पेशे से ड्राइवर है। इस दंपति का एक बेटा भी है। महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में पति पर कई आरोप लगाए हैं। उसने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही सलीमउद्दीन उसे दहेज के लिए परेशान करता था। इसके अलावा वह घर के छोटे-मोटे मसलों को लेकर भी उसे प्रताड़ित करता रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट के बाद दिया तलाक
इन्हीं सब मुद्दों को लेकर गत छह जनवरी के दिन भी दोनों में विवाद हो गया था। बात बढ़कर मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान गुस्से में आकर सलीमुद्दीन ने पत्नी को तीन बार तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता के घर वालों को फोन लगाया और तलाक देने की बात कह डाली। शाहजहांनाबाद थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसमें ये बात सामने आई है कि सलीमउद्दीन की दोस्ती किसी दूसरी महिला के साथ भी है। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  


अब तक दर्ज हुए छह मामले  
जानकारी के लिए बता दें कि अब तक भोपाल में तीन तलाक के छह मामले दर्ज कराए जा चुके हैं। इनमें कोहेफिजा और शाहजहांनाबाद थाने में दो-दो जबकि अशोका गार्डन और ऐशबाग थाने में एक-एक मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed