फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: 130 camps organized in Bhopal to provide benefits of schemes, 20 thousand issues resolved on the spot,

Bhopal: योजनाओं का लाभ दिलाने भोपाल में 130 शिविरों का आयोजन, 20 हजार मौके पर निराकरण, कलेक्टर कर रहे निरीक्षण

Fri, 27 Dec 2024 06:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 27 Dec 2024 06:43 PM IST
सार

भोपाल जिले में 11 दिसम्बर से शुरू हुए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत योजनाओं का लाभ दिलाने 14 दिन में 130 शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें 20 हजार आवेदकों का निराकरण किया गया कलेक्टर खुद शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Bhopal: 130 camps organized in Bhopal to provide benefits of schemes, 20 thousand issues resolved on the spot,
शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार के 1 साल पूरे होने पर लोगों को सरकारी योजना का लाभ देने मोहन सरकार ने प्रदेश भर में शिविर लगाकर पात्र अभ्यर्थियों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश अधिकारियों के दिए हैं। राजधानी भोपाल जिले में 11 दिसम्बर से प्रारंभ हुए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 26 जनवरी 2025 तक चलने वाले मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के 14 दिन में अब तक जिले में 130 शिविर आयोजित किए जा चुके है। जिनमें 28 हजार से अधिक आवेदन ऑनलाइन दर्ज किए गए हैं और 20 हजार से अधिक प्रकरणों को मौके पर ही स्वीकृत किया गया। खास बात यह है कि भोपाल का कलेक्टर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह खुद शिविरों में पहुंच रहे हैं और लोगों की समस्याओं को सुलझाने के निर्देश अधिकारियों को दे रहे हैं।
विज्ञापन


योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचाना
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनकल्याण अभियान के तहत शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। जनकल्याण शिविरों का लक्ष्य शासन की योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाना है। कलेक्टर ने शिविर में प्राप्त आवेदनों की त्वरित स्वीकृति प्रक्रिया की सराहना की। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और जोनल वार्ड ऑफिसर्स के कार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन


          
इन योजनाओं को अभियान में किया शामिल 
जनकल्याण अभियान के अंतर्गत 34 हितग्राहीमूलक योजनाएं, 11 लक्ष्य आधारित योजनाएं एवं 63 सेवाओं को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है। जनकल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की शत-प्रतिशत सेच्युरेशन चिन्हित हितग्राही योजनाओं में तथा लक्ष्य आधारित योजनाओं में हितलाभ प्रदान करना है। इसके लिए जिले में वंचित पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के लिए घर-घर सर्वे कर चिन्हांकन एवं चिन्हित सेवाओं का शिविर के माध्यम से लाभ पहुंचना सुनिश्चित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को यहां लगेंगे शिविर
भोपाल जिले की जनपद पंचायत फंदा के अंतर्गत 28 दिसम्बर शनिवार को ग्राम पंचायत झागरियाखुर्द, पडरियाजाट, बगरोदा, अमझरा, जमुनियाकला, नरोन्हासांकल, बिरखिरिया कलां, पडरियासांकल, कोलुआखुर्द, छावनी पठार, आदमखुर छावनी, 29 दिसम्बर रविवार को मुगालियाकोट, सूखीसेवनियां, बरखेड़ी अब्दुल्ला, डोब, बालमपुर, प्रेमपुरा अमोनी एवं 30 दिसम्बर सोमवार देवलखेड़ी, पिपलिया बाजखां, इमलिया, चौपड़ाकला,पिपलियाजाहिरपीर, सेवनिया ओंमकारा, अरेडी, कान्हासैया, खरामखेड़ा में शिविरों का आयोजन कर पात्र हितग्राहियों को लाभांवित किया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed