फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhoapl News: The plaster of the ceiling is falling, the floor is uprooted, MLA Rameshwar said to Nani's office

Bhoapl News: छत का प्लास्टर गिर रहा, फ्लोर उखड़ रहा, MLA रामेश्वर ने ननि के अधिकारी से बोले- इसमें तुम रहोगे

Tue, 18 Apr 2023 08:12 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 18 Apr 2023 08:12 PM IST
सार

हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा मंगलवार को निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक ने फर्स को हाथ लगाया तो फ्लोर उखड़ कर हाथ में आ गया। दीवार से प्लास्टर गिरने लगा। इस पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों को जमकर फटकारा।

विज्ञापन
Bhoapl News: The plaster of the ceiling is falling, the floor is uprooted, MLA Rameshwar said to Nani's office
विधायक रामेश्वर शर्मा निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम के अधिकारियों ने गरीबों के बनाए मकान भी जमकर भ्रष्टाचार किया। अर्जुन नगर की बंजारा बस्ती मकान बने दो साल भी नहीं हुए कि घरों के छत का प्लास्टर गिर रहा है। फर्श उखड़ रही है। दीवार का प्लास्टर भी हाथ लगाने पर ही गिर रहा है। यह खुलासा खुद सत्ताधारी पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया।

विज्ञापन

राजधानी के हुजूर क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा मंगलवार को निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक ने फर्श को हाथ लगाया तो वह उखड़ कर हाथ में आ गया। दीवार से प्लास्टर गिरने लगा। इस पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों को जमकर फटकारा। शर्मा ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इतना घटिया निर्माण। कितना खाओगे? मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों से शर्मा ने पूछा कि आपको यह मकान दे दें तो इसमें रहोगे क्या? अधिकारी विधायक को कोई जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन

 बता दें, लोगों ने विधायक को घटिया निर्माण की शिकायत की थी। स्थानीय लोगों ने कहा कि उनके घर का प्लास्टर उखड़ रहा है। दीवारों में सीपेज हो रहा है। इससे उनका रहना मुश्किल हो गया है। ये घर एनटीपीसी का प्लांट लगने पर 70 विस्थापित परिवारों को अर्जुन नगर में बनाकर नगर निगम ने दिए हैं। अभी यहां पर कुछ घरों का निर्माण भी किया जा रहा है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने नगर निगम आयुक्त को इस मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और घरों को सुधारने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed