फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bharat Rang across the border: Vishwarang will bloom in Mauritius, many programs related to Hindi development

सरहद पार भारत रंग: मॉरिशस में खिलेगा विश्वरंग, हिंदी विकास को लेकर अनेक कार्यक्रम

Wed, 24 Jul 2024 04:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 04:09 PM IST
सार

विश्व रंग का छठा संस्करण मॉरिशस में आयोजित किया जा रहा है। 6 अगस्त से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलने वाला यह आयोजन विश्व हिंदी सचिवालय मॉरिशस के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। विश्व रंग में सात महाद्वीप के करीब 50 देश शामिल होंगे।

विज्ञापन
Bharat Rang across the border: Vishwarang will bloom in Mauritius, many programs related to Hindi development
भोपाल में विश्व रंग 2024 को लेकर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 2019 में राजधानी भोपाल में आकार लेने वाले विश्व रंग का कद और दायरा लगातार बढ़ रहा है। 15 देशों की सहभागिता से शुरू हुए इस बहु आयामी कार्यक्रम में अब 64 देश शामिल हो चुके हैं। विश्व रंग अपने छठे संस्करण के साथ देश की सीमाएं लांघ कर अब मॉरिशस में कला, संस्कृति, ज्ञान और मनोरंजन के रंग बिखेरने वाला है। इस तीन दिवसीय आयोजन में हिंदी भाषा के विस्तार को लेकर अनेक आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन


रविंद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलपति संतोष चौबे ने बुधवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्व रंग का छठा संस्करण मॉरिशस में आयोजित किया जा रहा है। 6 अगस्त से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलने वाला यह आयोजन विश्व हिंदी सचिवालय मॉरिशस के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। चौबे ने बताया कि विश्व रंग में सात महाद्वीप के करीब 50 देश शामिल होंगे। इनमें करीब 200 से ज्यादा रचनाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा और संस्कृति की नेटवर्किंग के लिए काम कर रहे इस कार्यक्रम में बोलियों को भी सम्मान के साथ स्थान दिया जा रहा है। इन रंगारंग कार्यक्रम में अलग-अलग मौकों पर मॉरिशस के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। चौबे ने बताया कि कार्यक्रम में सूरीनाम के राष्ट्रपति भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


होगा कुछ खास
आरएनटी यूनिवर्सिटी के कुलपति चौबे ने बताया कि मॉरिशस में भारतीयों की बड़ी तादाद मौजूद है। अपने देश से दूर इन लोगों को भारतीय संस्कृति और सभ्यता से परिचित कराने होली का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भोजपुरी लोक गीतों से भी कार्यक्रम सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के दौरान रविंद्र नाथ टैगोर की आदम कद प्रतिमा भी मॉरिशस को भेंट की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान ही इसका अनावरण और स्थापन भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन में शामिल
प्रवासी इतिहास और संस्कृति पर वैचारिक सत्र, हिंदी के विविध आयामों पर संवाद, अंतर्राष्ट्रीय कविता पाठ, विश्व रंग सम्मान और पुस्तकें आदि। 

पोस्टर का विमोचन
बुधवार को पत्रकारवार्ता के दौरान विश्व रंग 2024 मॉरिशस का पोस्टर भी विमोचित किया गया। इस पोस्टर में तीन दिवसीय आयोजन की विस्तृत जानकारी शामिल की गई है। इस मौके पर रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय से जुड़े मुकेश वर्मा, डॉ जवाहर कर्णावत, डॉ सिद्धार्थ चतुर्वेदी, बलराम कुमस्ता, डॉ विजय सिंह, विनय उपाध्याय आदि भी मौजूद थे।

(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed