फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bbopal: Preparations for Chhath Puja begin in Bhopal, changing rooms are being built at the ghats, MLA Sharma

Bbopal: भोपाल में छठ पूजा की तैयारी शुरू,घाटों में बनाए जा रहे चेंजिंग रूम, विधायक शर्मा ने किया निरीक्षण

Tue, 29 Oct 2024 04:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 29 Oct 2024 04:41 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में दीपावली के साथ छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। घाटों पर इस बार चेंजिग रूम भी बनाए जा रहे हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बिजली, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था बनाने को कहा। 

विज्ञापन
Bbopal: Preparations for Chhath Puja begin in Bhopal, changing rooms are being built at the ghats, MLA Sharma
घाटों का निरीक्षण करते विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में 5 नवंबर से छठ पूजा शुरू किया जाएगा इसे लेकर राजधानी भोपाल में तैयारी शुरू हो गई है। घाटों में इस बार विशेष तैयारी की जा रही है। छठ पूजा के लिए घाटों पर चेंजिंग रूम भी बनाए जाएंगे। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार को घाटों का निरीक्षण कर तैयारियां देखीं। यहां सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन


विधायक शर्मा ने इन घाटों का किया निरीक्षण
विधायक रामेश्वर शर्मा ने संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) स्थित झूलेलाल विसर्जन घाट, बैरागढ़, नीलबड़, कोलार के विश्वकर्मा नगर, कलियासोत नदी घाट समरधा, श्रीकृष्ण पुरम घाट, हलाली डेम घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बिजली, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के साथ चेंजिंग रूम बनाने को भी कहा। ताकि, श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त देवेंद्र चौहान, नगर यंत्री प्रमोद मालवीय, तहसीलदार सुनील वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन



महापौर भी ले चुकी हैं तैयारी को लेकर बैठक
महापौर मालती राय छठ पूजा को लेकर पहले से तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। घाटों को संवारने का काम शुरू हो चुका है। छठ पूजा के चलते घाटों की साफ-सफाई की जा रही है। पूजा के बाद पूजन सामग्री को निगम का अमला इकट्ठा करेगा। ताकि, खाद बनाई जा सके। इससे पहले गणेश और दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान भी पूजन सामग्री इकट्ठा की गई थी। जिसकी खाद बनाई जा रही है। गौरतलब है कि भोपाल में चार दिवसीय छठ पूजा महापर्व 5 नवंबर से शुरू होगा। भोजपुरी एकता मंच के तत्वावधान में भोजपुरी पूर्वांचल समाज महापर्व मनाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed