फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Jitu Patwari, Kamalnath, Singhar raised questions regarding the murder of a Dalit youth in Shivpuri, d

Bhopal:शिवपुरी में दलित युवक की हत्या को लेकर जीतू पटवारी,कमलनाथ,सिंघार ने खड़े किए सवाल,सुरक्षा देने की मांग

Wed, 27 Nov 2024 07:14 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 27 Nov 2024 07:14 PM IST
सार

शिवपुरी में दलित युवक की हत्या मामले में सियासत गरमा गई है। कमलनाथ ने CM से दलितों को विशेष सुरक्षा देने की मांग की है। वहीं नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने एमपी में जंगल राज बताया है। जीतू पटवारी ने कहा है कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Bhopal: Jitu Patwari, Kamalnath, Singhar raised questions regarding the murder of a Dalit youth in Shivpuri, d
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दलित युवक नारद जाटव की हत्या मामले में प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश सरकार पर सुरक्षा व्यवस्था में नाकाम रहने का आरोप लगा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रदेश में दलित और आदिवासियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने की मांग की है। वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्य प्रदेश में जंगल राज बताया है। गौरतलब है कि इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए कांग्रेस ने प्रदेश सरकार को घेरा है। उसका आरोप है कि भाजपा ने प्रदेश में जंगलराज की अति कर दी है और आम आदमी बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। 
विज्ञापन


जीतू पटवारी बोले दलित परिवारों पर लगातार अत्याचार
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा है कि ‘भाजपा का राज आज दलितों के लिए शोषण और अत्याचार का पर्याय बन चुका है। 21वीं सदी में भी मेरे दलित परिवारों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश के गृहमंत्री विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं, और यहां उनके संरक्षण में पनप रहा माफिया मेरे दलित परिवारों पर हर रोज़ अत्याचार के नए क़िस्से लिख रहा है।’
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ गांव में एक दलित युवक, नारद जाटव (28 वर्ष) की हत्या के बाद से हड़कंप की स्थिति है। नारद जाटव कुछ दिन पहले ही अपनी मामी विद्याबाई जाटव के घर इंदरगढ़ गांव आया था। मंगलवार शाम को बोर से पानी लेने को लेकर सरपंच पदम धाकड़ के परिवार के लोगों से उसका विवाद हुआ। नारद ने सरपंच के खेत से पानी लेने का प्रयास किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और सरपंच के बेटे निक्की, मोहर पाल और भतीजे अंकेश समेत कुछ अन्य लोगों ने उसे लाठियों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। नारद को तब तक पीटा गया जब तक वह मरणासन्न स्थिति में नहीं आ गया। जब परिजन उसे अस्पताल ले गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस जघन्य घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया और प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से की ये मांग 
पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी घटना की निंदा करते हुए सीएमल डॉ. मोहन यादव से दलितों और आदिवासियों को विशेष सुरक्षा देने की मांग की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ‘शिवपुरी के इंदरगढ़ में एक दलित युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के बाद एक बार फिर साबित हो गया है कि मध्य प्रदेश में दलित वर्ग सुरक्षित नहीं है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जिस दिन प्रदेश में दलितों पर अत्याचार की घटना नहीं होती हो। भाजपा के शासन में दबंगों के हौसले बढ़ रहे हैं और दलित तथा आदिवासियों के अत्याचार छीनना उनकी आदत बन गई है। दुर्भाग्य की बात है मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव इस तरह के विषयों पर कुछ भी कहने से बचते हैं और दलितों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने में पूरी तरह नाकाम रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव से माँग करता हूं कि प्रदेश में दलित और आदिवासियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं।


पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने साधा निशाना 
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने एक्स पर दबंगों की पिटाई का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि मप्र दलितों-आदिवासियों की कब्रगाह बन गया है। लॉ एंड आर्डर वेंटिलेटर पर है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दलितों पर अत्याचार के मामले में मप्र तीसरे स्थान पर है, शिवपुरी जिले के ग्राम इंदरगढ़ में दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया, जहां दबंगों ने दलित नारद जाटव को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed