{"_id":"67471f619c170b67d30d9c5b","slug":"bbopal-investigation-report-of-25-quintal-mawa-lying-on-diwali-came-in-1-month-6-out-of-9-samples-are-correc-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: दिवाली पर पड़े 25 क्विंटल मावे की 1 माह में आई जांच रिपोर्ट,9 सैंपल में से 6 सही, 3 पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: दिवाली पर पड़े 25 क्विंटल मावे की 1 माह में आई जांच रिपोर्ट,9 सैंपल में से 6 सही, 3 पर होगी कार्रवाई
Wed, 27 Nov 2024 07:12 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 27 Nov 2024 07:12 PM IST
सार
दीपावली पर भोपाल के रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में पकड़े गए 25 क्विंटल मावे की जांच रिपोर्ट एक महीने में आई है, जबकि 14 दिन के अंदर आनी चाहिए थी। कुल 9 सैंपल में 6 सही और तीन अमानक पाया गया है। सही पाए गए सैंपल की दोबारा जांच चल रही है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर पकड़ा गया मावा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले माह दीपावली त्योहार के अवसर पर भारी मात्रा में दूसरे शहरों से भोपाल मावा भेजा गया था। जिसमें से खाद विभाग 25 क्विंटल मावे को जब्त किया था। जब्त मावे के जांच सैंपल भेजे गए थे। लैब में भेजे गए सैंपल के जांचों में लगभग एक महीने का समय लग गया। दो दिन पहले आई जांच रिपोर्ट में भेजे 9 सैंपल में से 6 सैंपल सही पाए गए तीन सैंपल में गड़बड़ी बताई गई है। खाद्य विभाग का कहना है कि गड़बड़ पाए गए सैंपल के मालिकों पर कोर्ट में केस चलेगा और कार्रवाई होगी। वहीं सही पाए गया सैंपल की दोबारा जांच कराई जा रही है, मावा खाने योग्य है या नहीं। सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को वापस किया जाएगा। नहीं तो इसे नष्ट किया जाएगा।
14 दिन में आनी चाहिए रिपोर्ट
खाद्य विभाग राजधानी भोपाल में लगातार कार्रवाई तो करता है लेकिन जांच रिपोर्ट लेट होने से सही पाए जाने वाले सामग्री के मालिक को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। यह पहला मामला नहीं है, जब जांच रिपोर्ट देरी से आई है पहले भी रिपोर्ट लेट हुई है। दीपावली के समय शहर के कई होटल,रेस्टोरेंट से लिए गए खाद्य सामग्री के जांच सैंपल रिपोर्ट अब भी आनी बाकी हैं। ऐसे में शहर के लोग मिलावटी खाद्य वस्तुओं का उपयोग धड़ल्ले से करते रहते हैं। लोगों की मांग है कि इस लेटलटीफी पर लगाम लगनी चाहिए और निर्धारित समय में जांच रिपोर्ट सामने आनी चाहिए।
यहां पकड़ाया था मावा
राजधानी भोपाल की बजरिया पुलिस ने 24 अक्टूबर को आगरा से भोपाल आया 9 क्विंटल मावा जब्त किया था। मावा भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर एक लोडिंग गाड़ी में रखा था, जिसकी शहर में डिलीवरी होना थी। पुलिस ने जांच के लिए यह मामला खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को हैंड ओवर कर दिया था। वहीं 28 अक्टूबर को 16 क्विटल मावा आईएसबीटी बस स्टैंड में खड़ी बस की डिक्की में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की टीम ने पकड़ा था। बसों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई थी। खराब या अमानक होने की आशंका के चलते मावे के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए थे।
विज्ञापन
लिया जाएगा एक्शन
भोपाल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि दिवाली के समय भोपाल में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में करीब 25 क्विंटल मावा पकड़ा गया था। जिसे जांच के लिए लैब भेजा गया था। दो दिन पहले रिपोर्ट आई है। 9 सैंपल भेेजे गए थे 6 सही और 3 अमानक बताया गया है। खराब मावे को नष्ट कराएंगे। साथ ही बस ऑपरेटर को एक बार और अंतिम नोटिस देंगे। इसके बाद उस पर एक्शन लिया जाएगा। बिना फूड लाइसेंस के वह खाद्य सामग्री का परिवहन कर रहा था, यह अवैध कार्य है। इस पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।