फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Battle for Vijaypur seat: High Court cancels election of Congress MLA, party says will approach Supreme Court

विजयपुर सीट पर घमासान: हाईकोर्ट ने कांग्रेस विधायक का चुनाव रद्द किया, पार्टी ने कहा-सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

Mon, 09 Mar 2026 09:53 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 09 Mar 2026 09:53 PM IST
सार

ग्वालियर हाईकोर्ट ने हलफनामे में अपूर्ण जानकारी देने के आधार पर विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। फैसले के बाद कांग्रेस ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की घोषणा की है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि पार्टी अदालत के फैसले का सम्मान करती है, लेकिन जनता के जनादेश की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

विज्ञापन
Battle for Vijaypur seat: High Court cancels election of Congress MLA, party says will approach Supreme Court
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने शून्य घोषित कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि नामांकन के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे में पूरी जानकारी नहीं दी गई थी, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया। फैसले के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि कानूनी पहलुओं पर वकीलों से राय-मशवरा करने के बाद जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की जाएगी।
विज्ञापन


उमंग सिंघार बोले-जनता का जनादेश हमारे साथ
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अदालत के फैसले का सम्मान करती है। हालांकि उन्होंने कहा कि कानूनी सलाह लेने के बाद इस निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की जाएगी। सिंघार ने कहा कि विजयपुर की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपना जनादेश दिया है और जनता आज भी पार्टी के साथ खड़ी है। उन्हें उम्मीद है कि सर्वोच्च न्यायालय से न्याय मिलेगा और सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


जीतू पटवारी ने भाजपा पर साधा निशाना
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो जारी कर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के एक आदिवासी विधायक को पदमुक्त करवाकर हारे हुए प्रत्याशी को फिर से विधायक घोषित करवाने का काम किया है। पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा को यह स्वीकार नहीं है कि कोई आदिवासी नेता सामान्य सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार दलित और आदिवासी नेतृत्व को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से इस फैसले के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी और सुप्रीम कोर्ट में अपील कर न्याय हासिल करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, दिग्विजय सिंह पहुंचे चुनाव आयोग, एक घर में 37 नाम होने की शिकायत

कानूनी लड़ाई की तैयारी
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ वकील पूरे मामले का अध्ययन कर रहे हैं। सभी कानूनी पहलुओं पर विचार करने के बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। पार्टी को उम्मीद है कि न्यायालय में मामले की सुनवाई के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed