{"_id":"66eea24ba0915bc2ab0bc280","slug":"bageshwar-dham-dhirendra-shastri-revealed-four-signs-before-death-another-slip-opened-secrets-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Baba: मौत से पहले चार संकेत जान ले, धीरेंद्र शास्त्री ने खोल दी एक और पर्ची; जानें क्या कुछ है इसमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Baba: मौत से पहले चार संकेत जान ले, धीरेंद्र शास्त्री ने खोल दी एक और पर्ची; जानें क्या कुछ है इसमें
Sat, 21 Sep 2024 04:09 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:09 PM IST
सार
Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा है। सोशल मीडिया पर हमेशा उनके वीडियो वायरल होते रहते है। इन्हें में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पंडित धीरेन्द्र शास्त्री मौत के पहले के चार संकेत बताए है। यानी मौत से पहले भगवान लोगों को कौन से संकेत देते है।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर जिले में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बना हुआ है। यह धाम अपने बाबा बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री इस मंदिर के प्रमुख हैं। बाबा बागेश्वर धाम सरकार को लोग दिव्य शक्तियों का धनी मानते हैं। उनकी कथाओं को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां हर दिन हजारों की संख्या में भक्तों की जनसैलाब आता है। अब एक बार फिर से बागेश्वर सरकार चर्चा में बने हैं। इस बार पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मौत से पहले के चार संकेत बताए हैं।
विज्ञापन
पहला संकेत
वीडियो में पहले संकेत को लेकर बाबा बागेश्वर कहते हैं कि आपके बाल सफेद होने लगे है और इसके बाद भी आप भगवान की भक्ति की बजाए लोग बाल काले करने में लगे है।
विज्ञापन
दूसरा संकेत
दूसरे संकेत में वो कहते हैं कि जब उम्र के साथ आंखे कमजोर हो जाती है, आंखों से कम दिखाई देने लगता है, लेकिन लोग भगवान से छल करने की कोशिश करने लगते है। लोग चश्मा लगाने लगते है।
विज्ञापन
तीसरा संकेत
वहीं तीसरे संकेत में उन्होंने कहा कि जब लोगों को कम सुनाई देने लगता है जो लोग कान की मशीन लगा लेते है। मशीन से सुनने का प्रयास करते है।
चौथा संकेत
चौथे और आखिरी संकेत में उन्होंने कहा कि जब युवक की कमर टेढ़ी होने लगती है तो लोग डॉक्टरों के चक्कर काटन लगते है। जबकि ऐसे लोगों को भगवान का ध्यान लगाना चाहिए।
बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को लेकर लोग चर्चा करने लगे है। आपको बता दें की सोशल मीडिया पर बाबा बागेश्वर से जुड़े ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे है। कई वीडियो तो कई मीलियन तक देखे जा चुके है।
