फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   An auto-rickshaw driver kidnapped a minor girl, took her to Rajasthan

Bhopal News: ऑटो चालक ने नाबालिग छात्रा का किया शारीरिक शोषण, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 06:21 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 06:21 PM IST
सार

भोपाल में ऑटो चालक ने 14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने बच्ची को हिरासत में लेकर परिजनों को सौंपा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
An auto-rickshaw driver kidnapped a minor girl, took her to Rajasthan
फाइल।

विस्तार

भोपाल में ऑटो चालक ने 14 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने नाबालिग को राजस्थान से हिरासत में लेकर परिजनों के सुपुर्द किया और आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

ऐशबाग पुलिस के अनुसार, 12 दिसंबर को सूचना मिली कि 11 दिसंबर को सुबह स्कूल जाने के बहाने घर से निकली 14 वर्षीय किशोरी शाम 4.30 बजे तक घर नहीं लौटी। किशोरी की मां ने स्कूल की शिक्षिका से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि बच्ची पिछले एक सप्ताह से स्कूल नहीं आ रही है।

विज्ञापन

अगले दिन पुलिस को सूचना दी गई
किशोरी के माता-पिता ने संभावित स्थानों पर तलाश की और रिश्तेदारों से जानकारी जुटाई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अगले दिन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा करने का प्रकरण दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करके पहुंची टीम
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे संदेही की पहचान हो गई। इसके बाद पुलिस टीम राजस्थान के पाली जिले के लिए रवाना हुई। संदेही युवक के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करने पर टीम शिवनाथ सिंह के खेत के टपरे तक पहुंची, जहां नाबालिग भी मिली।



ये भी पढ़ें- MP में SIR गणना पूरी: प्रदेश में 42,74,160 मतदाता नहीं मिले, प्रारूप सूची जारी; दावा-आपत्ति का ये है समय

पुलिस ने इसी लोकेशन से साहिल नामक युवक को भी गिरफ्तार किया, जिसने नाबालिग को साथ लाया था। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि साहिल खान ने उसके साथ दुष्कर्म किया और कई दिनों से शारीरिक शोषण कर रहा था। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी भोपाल में ऑटो चलाता था और इसी दौरान उसकी पहचान नाबालिग से हुई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed