फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Alert for heavy downpour in MP again: Heavy rain in 22 districts, up to 8 inches of rainfall in Dindori and Ba

एमपी पर मानसूनी सिस्टम मेहरबान: 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 27 अगस्त तक थमेगा नहीं दौर

Mon, 24 Aug 2026 07:18 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Mon, 24 Aug 2026 07:18 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है। आज 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि डिंडोरी और बालाघाट में 8 इंच तक बारिश की चेतावनी है। अगले तीन दिन बारिश का दौर जारी रह सकता है। प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 3 इंच कम बारिश दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Alert for heavy downpour in MP again: Heavy rain in 22 districts, up to 8 inches of rainfall in Dindori and Ba
मध्य प्रदेश मौसम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से आज 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। डिंडोरी और बालाघाट सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं, जहां 4 से 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दोनों जिलों के लिए अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबलपुर, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और छतरपुर में भी भारी बारिश की चेतावनी है। इधर रविवार रात भोपाल में तेज बारिश हुई।
विज्ञापन




तीन दिन तक बना रहेगा बारिश का असर
मानसून की द्रोणिका, चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से बारिश का मजबूत दौर बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 27 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। पूर्वी जिलों के साथ पश्चिमी हिस्से में भी कई स्थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


बारिश हुई, फिर भी प्रदेश में तीन इंच की कमी
प्रदेश में अब तक 629.8 मिलीमीटर यानी करीब 24.8 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। सामान्य तौर पर इस अवधि तक 707.3 मिलीमीटर यानी 27.8 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इस हिसाब से प्रदेश में करीब 3 इंच पानी कम गिरा है और कुल बारिश सामान्य से 11 प्रतिशत कम है। पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की कमी करीब 8 प्रतिशत, जबकि पश्चिमी हिस्से में यह कमी 14 प्रतिशत तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


39 जिलों में बारिश का आंकड़ा अब भी पीछे
प्रदेश के 39 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। इनमें कई जिलों में कमी 6 से 50 प्रतिशत तक है। पूर्वी हिस्से के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में भी बारिश का आंकड़ा सामान्य से पीछे है। पश्चिमी हिस्से में भी कई जिलों में 1 से 48 प्रतिशत तक कम बारिश दर्ज हुई है। यानी मौजूदा तेज बारिश के बावजूद मानसून की शुरुआती कमी पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें-आयुष्मान में गड़बड़ी पर भोपाल के 3 अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई, योजना से निलंबित, होगा ऑडिट


16 जिलों में सामान्य से ज्यादा पानी
प्रदेश के कुछ जिलों में मानसून मेहरबान भी रहा है। अनूपपुर, डिंडोरी, निवाड़ी, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन और राजगढ़ में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।


जुलाई ने संभाला, जून की कमी अभी बाकी
जून में प्रदेश में सामान्य से करीब 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जुलाई में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश का आंकड़ा सुधरा और महीने का कोटा पूरा हो गया। इसके बाद मानसून में दो बार ब्रेक आया, जिससे कई दिनों तक बारिश कमजोर रही। अगस्त के अंतिम दौर में सक्रिय हुए मजबूत सिस्टम ने फिर बारिश बढ़ाई है, लेकिन जून की कमी अभी पूरी तरह नहीं भर पाई है।

यह भी पढ़ें-भोपाल-रीवा के बीच 5 जोड़ी विशेष ट्रेनें,हापा-नाहरलागुन साप्ताहिक स्पेशल अब चलेगी नियमित एक्सप्रेस

37.3 इंच है प्रदेश की सामान्य बारिश
मध्य प्रदेश में पूरे मानसून सीजन की सामान्य बारिश करीब 37.3 इंच मानी जाती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सामान्य बारिश 38 से 39 इंच के आसपास रहती है। ऐसे में आने वाले दिनों की बारिश प्रदेश के कुल वर्षा आंकड़े को सामान्य के करीब लाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed