फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   AIIMS doctors' strike continues for the second day, health services in shambles, operations being postponed

Aiims bhopal : एम्स के चिकित्सकों की दूसरे दिन भी जारी रही हड़ताल, चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं, टाले जा रहे ऑपरेशन

Wed, 14 Aug 2024 07:36 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 14 Aug 2024 07:36 PM IST
सार

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या के मामले में एम्स भोपाल के रेजिडेंट डॉक्टर लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर रहे जिससे अस्पताल की सेवाओं पर असर पड़ रहा है। कई ऑपरेशन टाले जा रहे हैं। केवल मेजर ऑपरेशन किए जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
AIIMS doctors' strike continues for the second day, health services in shambles, operations being postponed
एम्स में प्रदर्शन करते डॉक्टर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल एम्स के रेजिडेंस चिकित्सकों की अनिश्चितकाल हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। रेजिडेंट डॉक्टरों ने एम्स कैंपस में रैली निकालकर विरोध किया। चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से एम्स अस्पताल को स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरा असर पड़ रहा है। हालांकि एम्स प्रबंधन का कहना है कि हमारे पास पूरी व्यवस्था है रेजिडेंट डॉक्टर के हड़ताल से ज्यादा असर नहीं दिख रहा है, लेकिन हड़ताल के चलते अस्पताल में कई ऑपरेशन भी डाले जा रहे हैं, केवल मेजर ऑपरेशन किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप और हत्या के बाद से लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए लगातार डॉक्टर्स देश में विरोध प्रदर्शन कर रहे है।
विज्ञापन



सुरक्षा और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग 
हड़ताल को रोकने के लिए अधिकारियों और डॉक्टर एसोसिएशन के बीच बात चीत भी विफल रही। प्रदर्शन कर्मी डॉक्टर की सुरक्षा और आरोपी पर सख्त कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रदर्शन कर्मी डॉक्टरों पर हमलों को रोकने के लिए केंद्रीय कानून लागू करने सहित लिखित आश्वासन की मांग कर रहे है। 
विज्ञापन



एम्स के 600 रेजिडेंट डॉक्टरों है हड़ताल पर
गौरतलब भोपाल एम्स के 600 रेजिडेंट डॉक्टरों हड़ताल पर है। जिसके चलते नर्सिंग स्टाफ और वरिष्ठ संकाय को मोर्चा संभालना पड़ा। बावजूद इसके संख्या ज्यादा होने के चलते मरीजों को वक्त पर इलाज नहीं मिल पा रहा है। रेजिडेंट डॉक्टरों सिर्फ आपातकालीन सेवा दे रहे है। ताकि किसी मरीज की जान नहीं जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के इलाज की व्यवस्था न बिगड़े, इसलिए सीनियर्स डॉक्टर्स ने व्यवस्था संभाल रखी है। एम्स के पीआरओ केडी शुक्ला ने बताया, एम्स के जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं, लेकिन सीनियर्स डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टॉफ के जिम्मे पूरी व्यवस्था है। डॉक्टर्स की संख्या करीब 200 और नर्सिंग स्टॉफ करीब 500 है। फिलहाल किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है।


इसलिए कर रहे हड़ताल
जानकारी के लिए बता दें कि बीते गुरुवार-शुक्रवार की दरमिया महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। यह घटना कोलकाता शहर के लालबाजार में घटी है जो एक भीड़-भाड़ वाला इलाका है। ऐसे में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। बता दें कि जूनियर डॉक्टर का शव कोलकाता अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed