{"_id":"6afda29178e892f9800c7192","slug":"after-battling-covid-19-for-two-years-now-a-struggle-for-jobs-healthcare-workers-from-across-the-state-gathe-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल कोरोना से जंग लड़ी, अब नौकरी का संघर्ष: भोपाल में जुटे प्रदेशभर के स्वास्थ्यकर्मी, सरकार को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल कोरोना से जंग लड़ी, अब नौकरी का संघर्ष: भोपाल में जुटे प्रदेशभर के स्वास्थ्यकर्मी, सरकार को दी चेतावनी
Wed, 18 Nov 2026 06:36 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:36 PM IST
सार
कोरोना काल में करीब दो साल सेवाएं देने के बाद नौकरी से हटाए गए आयुष चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से जुटे सैकड़ों कोविड योद्धाओं ने बहाली और रोजगार सुरक्षा की नीति बनाने की मांग की। अब जिला स्तर पर सीएमएचओ कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
भोपाल के नीलम पार्क में शक्ति प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी के दौरान मरीजों की जान बचाने के लिए दिन-रात सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मी अब अपने रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नौकरी से हटाए गए आयुष चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट और पैरामेडिकल कर्मचारियों ने बुधवार को भोपाल के नीलम पार्क में शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों कर्मचारियों ने दोबारा नियुक्ति और रोजगार सुरक्षा की नीति बनाने की मांग उठाई। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि अब यह लड़ाई भोपाल तक सीमित नहीं रहेगी। मांगें पूरी नहीं होने पर जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। कोविड योद्धाओं का कहना है कि वे 5 अक्टूबर से आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला, अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी समेत वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। कर्मचारियों ने महामारी के दौरान सेवाएं देने वाले अस्थायी स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली और भविष्य में रोजगार की सुरक्षा के लिए ठोस नीति बनाने की मांग रखी। संघ के मुताबिक, सरकार की ओर से मांगों पर विचार कर प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही गई है।
जिलों से जानकारी नहीं भेजने पर नाराजगी
आंदोलनकारियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से 11 नवंबर को जारी पत्र का हवाला देते हुए कहा कि सभी जिलों के सीएमएचओ से तीन दिन के भीतर कोविड कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई थी। इसके बावजूद कई जिलों से अब तक जानकारी नहीं भेजी गई है। इसे लेकर अब कर्मचारी जिला स्तर पर सीएमएचओ कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करेंगे और लंबित जानकारी भोपाल भेजने की मांग उठाएंगे।
यह भी पढ़ें-भोपाल सीलिंग मामला: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सवाल, याचिकाकर्ता बोले-फोटो खिंचवाकर कोर्ट को किया गुमराह
विज्ञापन
बच्चों के साथ धरने पर पहुंच रहीं महिलाएं
प्रदेश संयोजक डॉ. अंकित असाटी ने बताया कि आंदोलन में महिलाएं भी छोटे बच्चों के साथ शामिल हो रही हैं। कर्मचारियों ने नीलम पार्क में ही सामूहिक रूप से भोजन तैयार कर साथ रहने और आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है। प्रदर्शन के दौरान कोविड योद्धाओं ने 31 यूनिट रक्तदान भी किया। डॉ. असाटी के मुताबिक, कोरोना महामारी के दौरान करीब दो साल तक सेवाएं देने के बाद हजारों कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया गया। अब उनके सामने परिवार के भरण-पोषण और रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से लिखित आश्वासन और बहाली के लिए ठोस नीति नहीं मिलती, नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।