फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A unique Raksha Bandhan in Narela: 22,432 sisters tied Rakhis to Vishvas Sarang; Gen Z sisters also demonstrat

नरेला में अनोखा रक्षाबंधन: 22,432 बहनों ने विश्वास सारंग को बांधी राखी,GenZ बहनों ने भी दिखाया सनातन से जुड़ाव

Mon, 31 Aug 2026 07:53 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 31 Aug 2026 07:53 PM IST
सार

भोपाल के नरेला में 18वें रक्षाबंधन महोत्सव की शुरुआत हजारों बहनों के उत्साह के साथ हुई। पहले दिन 22,432 बहनों ने मंत्री विश्वास सारंग को राखी बांधी, इनमें बड़ी संख्या में GenZ बहनें भी शामिल रहीं।
 

विज्ञापन
A unique Raksha Bandhan in Narela: 22,432 sisters tied Rakhis to Vishvas Sarang; Gen Z sisters also demonstrat
मंत्री विश्वास सारंग को राखी बांधती जेन-जी बहनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नरेला विधानसभा में सोमवार से 18वें रक्षाबंधन महोत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन तीन वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में 22,432 बहनों ने मंत्री विश्वास सारंग को राखी बांधी। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में GenZ यानी युवा पीढ़ी की बहनें भी कार्यक्रम में पहुंचीं और सारंग की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। सुभाष नगर के खेल मैदान में हुए मुख्य कार्यक्रम के साथ वार्ड 78 और 69 में भी महोत्सव आयोजित किया गया। बहनों के लिए सावन के गीत, मेहंदी, भोजन और उपहार की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में बहनें कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। बुजुर्ग महिलाओं ने भी सारंग को राखी बांधकर आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  ओरछा से भाजपा का बुंदेलखंड प्लान: केन-बेतवा को बनाया विकास का आधार, बूथ-मंडल मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन


GenZ बहनों की मौजूदगी रही चर्चा में
कार्यक्रम में युवा बहनों की बड़ी संख्या ने खासा ध्यान खींचा। इस दौरान सारंग ने कहा कि नई पीढ़ी आधुनिक सोच के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि युवाओं में नई ऊर्जा है और यही ऊर्जा देश के विकास में काम आएगी। सारंग ने कहा कि वे नरेला को कभी केवल राजनीतिक क्षेत्र के तौर पर नहीं देखते। उनके लिए यह पूरा क्षेत्र परिवार की तरह है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन महोत्सव इसी पारिवारिक भावना का हिस्सा है और हर साल बड़ी संख्या में बहनें यहां आकर उन्हें राखी बांधती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  महाकाल लोक की तर्ज पर अब ओरछा की बारी! रामराजा लोक से बदलेगी श्रीराम राजा की नगरी की तस्वीर

पिछले साल 1.84 लाख बहनों ने बांधी थी राखी
नरेला रक्षाबंधन महोत्सव पिछले 18 वर्षों से आयोजित हो रहा है। आयोजकों के मुताबिक, 2025 में करीब 1 लाख 84 हजार 632 बहनों ने सारंग को रक्षासूत्र बांधा था। इस बार पिछले साल का आंकड़ा पार होने की उम्मीद जताई जा रही है। महोत्सव के शुभारंभ से पहले सारंग ने छोला स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रवासियों ने ढोल-ताशों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। उन्हें बग्गी से मुख्य मंच तक ले जाया गया और बहनों ने पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed