फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A municipal corporation driver was stealing and selling diesel; police arrested three people

Bhopal News: नगर निगम का ड्राइवर चोरी कर बेच रहा था डीजल, पुलिस ने तीन को दबोचा

Mon, 01 Dec 2025 03:44 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 01 Dec 2025 03:44 PM IST
सार

भोपाल में नगर निगम के ड्राइवर अक्षय शुक्ला द्वारा सरकारी गाड़ी से डीजल निकालकर बेचने का रैकेट पकड़ा गया। पुलिस ने भदभदा क्षेत्र में छापेमारी कर 200 लीटर डीजल सहित तीन आरोपी-अक्षय, धनंजय तिवारी और स्कूल बस ड्राइवर सलमान अली को गिरफ्तार किया। आरोपी सप्ताह भर डीजल इकट्ठा कर बेचते थे। 

विज्ञापन
A municipal corporation driver was stealing and selling diesel; police arrested three people
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल नगर निगम का एक ड्राइवर अपनी सरकारी गाड़ी में डीजल भरवाने के बाद उसे स्कूल बसों व अन्य गाड़ियों को बेच रहा था। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां से ड्राइवर समेत तीन लोग इस काम में लगे हुए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Vidhan Sabha Session Live: 'आलू से सोना' और 'प्याज से शैंपू' पर बहस, रामेश्वर शर्मा ने सदन से मांगी इजाजत
विज्ञापन


कमला नगर पुलिस ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी भदभदा इलाके की बस्ती में कुछ वाहन संदिग्ध रूप से इकट्ठा हुए हैं। एक वाहन में डीजल के केन रखे हुए हैं। इन केन के जरिए स्कूल बसों में डीजल भरा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को यहां पर एक मेटाडोर में कुल 8 केन मिले। इनमें से 7 केन खाली थे जबकि एक केन में करीब 200 लीटर डीजल था। पास में ही स्कूल बस भी खड़ी हुई थी जिसमें चोरी से डीजल भरा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चलता था सारा खेल
पुलिस ने मौके से धनंजय तिवारी, अक्षय शुक्ला और सलमान अली खान को हिरासत ले लिया गया। इनमें अक्षय शुक्ला नगर निगम का ड्राइवर है। वह नगर निगम की गाड़ी में पेट्रोल भरवाकर लाता था। धनंजय तिवारी नाम का युवक अक्षय शुक्ला से डीजल कलेक्ट करता था तथा चोरी के डीजल को सप्लाई करता था। आरोपियों में सलमान खान एक स्कूल बस का ड्राइवर है जो कि अपनी बस में चोरी का डीजल भरवा रहा था। हफ्ते भर डीजल इकट्ठा करने के बाद रविवार को चोरी का डीजल बेच दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed