फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   A huge Tiranga Yatra will be taken out in Bhopal's Narela tomorrow, Chief Minister and Olympian Vivek Sagar wi

Bhopal: भोपाल के नरेला में कल निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री और ओलंपियन विवेक सागर होंगे सम्मिलित

Sun, 11 Aug 2024 06:03 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 11 Aug 2024 06:03 PM IST
सार

राजधानी भोपाल के नरेला विधानसबा क्षेत्र में सोमवार को विशाल तिरंग यात्रा निकाली जाएगी जिलमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री विश्वास सारंग और भारतीय हाकी खिलाड़ी विवेक सागर भी सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
A huge Tiranga Yatra will be taken out in Bhopal's Narela tomorrow, Chief Minister and Olympian Vivek Sagar wi
तिरंगा यात्रा से पहले क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे मंत्री सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को प्रात: 9 बजे सुभाष आरओबी से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा की अगुवाई प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग करेंगे। तिरंगा यात्रा में भारतीय हाकी खिलाड़ी विवेक सागर भी सम्मिलित होंगे। तिरंगा यात्रा के स्वागत में 101 मंच लगेंगे जिनसे सभी समाजों, सभी वर्ग के लोग पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। तिरंगा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने वालों को डिजीटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जायेंगे।  रविवार को तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग ने जिला प्रशासन के साथ यात्रा स्थल का दौरा किया| तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्त्ता भाग लेंगे। गौरतलब है  कि प्रधानमंत्री मोदी के आवाह्न पर देश भर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी तारतम्य में 12 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में सुबह 9 बजे भोपाल के सुभाष नगर आरओबी से भव्य व विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। रूट पर सैकड़ों मंचों के माध्यम से भोपाल की जनता द्वारा तिरंगा थामे यात्रा का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया जाएगा।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा मार्ग पर होगा भव्य स्वागत
सारंग ने बताया कि ति
रंगा यात्रा सुभाष नगर से प्रस्थान कर विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य रेलवे स्टेशन  तक जाएगी। यात्रा मार्ग में 101 स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं। इन स्वागत मंचों पर समाज का हर वर्ग यात्रा के स्वागत के लिए उपस्थित होगा। रहवासी, शासकीय और अशासकीय व्यक्ति, स्पोर्ट्स क्लब, सोसायटी, खिलाड़ी, कोच, अकादमी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और स्टॉफ, विभिन्न जनसंगठन, सामाजिक संगठन आदि तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में भाग लेने वालों को डिजीटल प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे
    मंत्री सारंग ने बताया कि तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए जो ऑनलाइन पंजीयन करायेंगे उनको तिरंगा यात्रा के समापन के पश्चात डिजीटल प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तिरंगा यात्रा में ओलंपियन विवेक सागर एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह होंगे सम्मिलित 
 मंत्री सारंग ने बताया कि तिरंगा यात्रा में दो बार ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हाकी  टीम के मिड फील्डर विवेक सागर और शूटिंग में दो बार के ओलम्पियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed