फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   9 months of MP government completed, PCC chief Patwari asked 9 questions to the government, said- promises mad

Mp: एमपी सरकार के 9 महीने पूरे, पीसीसी चीफ पटवारी ने सरकार से किए 9 सवाल, बोले- जनता से किए वादे नहीं हुए पूरे

Sun, 15 Sep 2024 07:05 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sun, 15 Sep 2024 07:05 PM IST
सार

एमपी सरकार के कार्यकाल को नौ महीने पूरे होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से 9 सवाल पूछे हैं। पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है और जनता से किए गए वादे याद दिलाए हैं।

विज्ञापन
9 months of MP government completed, PCC chief Patwari asked 9 questions to the government, said- promises mad
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार के 9 माह पूरे हो गए है। मोहन सरकार के कार्यकाल को नौ महीने पूरे होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से 9 सवाल पूछे हैं। पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। पटवारी ने पूछा कि नौ महीनों में प्रदेश की जनता ने बड़े बदलाव की उम्मीद की थी। चूंकि, भाजपा ने यहां 20 वर्षों से शासन किया है। जनता को विश्वास था कि आपके वादे जल्द ही पूरे होंगे। मगर, ज़मीनी हकीकत निराशाजनक है।
विज्ञापन



नौ महीनों में वादे नहीं हुए पूरे
पटवारी ने लिखा कि पत्र के माध्यम से, मैं आपकी सरकार द्वारा किए गए वादों और उनके अनुपालन की स्थिति पर ध्यान आकर्षित कराना चाहता हूं। भाजपा ने चुनाव पूर्व अपने संकल्प पत्र में कई महत्वपूर्ण वादे किए थे, जिसे "मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा" का नाम दिया गया था। मैं आपका ध्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई उन्हीं गारंटी की ओर लाना चाहता हूं, जिन पर अब जनता का भरोसा कम होता जा रहा है। पटवारी ने 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा चुनावी घोषणा पत्र का पोस्टर भी शेयर कर वादे याद दिलाए।
विज्ञापन


पटवारी ने बताया ये वादे नहीं हुए पूरे
-  किसानों को 2700 प्रति क्विंटल गेहूं और 3100 प्रति क्विंटल धान की खरीद
किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण निधि के तहत सालाना 12,000
-  मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत हर बेघर को घर
लाड़ली बहनों को पक्का मकान
-  प्रत्येक परिवार में से एक व्यक्ति को रोज़गार
-  15 लाख महिलाओं को "लखपति दीदी" बनाएंगे
उज्ज्वला और लाड़ली बहनों को  450 में सिलेंडर देंगे
-  जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए  3 लाख करोड़ का पैकेज
-  तेंदूपत्ता संग्रहण दर को 4,000 प्रति बोरा करेंगे
-  IIT और AIIMS की तर्ज़ पर मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की स्थापना
-  13 सांस्कृतिक स्थलों का भव्य निर्माण
20,000 करोड़ की लागत से हाई-टेक अस्पतालों और अस्पतालों में बेड का विस्तार


 सरकार का गर्भकाल समाप्त हो चुका
पटवारी ने लिखा कि दुख की बात है कि इन वादों में से एक भी अब तक पूरा नहीं हुआ है। जिस वचन पत्र पर जनता ने भरोसा करके आपकी पार्टी को चुनाव में बहुमत दिया था, उन गारंटियों का ज़मीनी स्तर पर कोई क्रियान्वयन नहीं दिख रहा है। नौ महीने की लंबी अवधि के बाद भी आपकी सरकार अपने किसी भी वादे को धरातल पर नहीं ला पाई है। अब आपकी सरकार का ‘गर्भकाल’ समाप्त हो चुका है, इसलिए आपसे अपेक्षा है कि आपके द्वारा जनता से किए गए वादे पूरे होंगे। हम प्रदेश की जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए आपकी ओर से एक ठोस कार्ययोजना और समयबद्ध कार्यान्वयन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed