फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   77-year-old man murdered his son, hid the truth to save his family, and was arrested after his death

Bhopal News: 77 साल के बुजुर्ग ने की बेटे की हत्या, परिवार बचाने पहले छिपाई सच्चाई, मौत के बाद गिरफ्तारी

Sun, 03 May 2026 05:37 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 05:37 PM IST
सार

भोपाल के नजीराबाद में 77 वर्षीय पिता ने विवाद में बेटे भगवान सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला किया। बेटे ने परिवार बचाने के लिए सच्चाई छिपाई, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी के खुलासे पर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन
77-year-old man murdered his son, hid the truth to save his family, and was arrested after his death
पुलिस गिरफ्त में आरोपी पिता

विस्तार

राजधानी भोपाल के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बैराबल में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 77 वर्षीय बुजुर्ग पिता द्वारा किए गए जानलेवा हमले की सच्चाई उसके 35 वर्षीय बेटे ने परिवार को बिखरने से बचाने के लिए 15 दिनों तक छिपाए रखी। इलाज के दौरान बेटे की मौत के बाद पत्नी ने पुलिस को सच्चाई बताई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नजीराबाद पुलिस के अनुसार, यह घटना 31 मार्च की है। भगवान सिंह विश्वकर्मा (35) अपनी पंचर की दुकान पर काम कर रहे थे, तभी उनकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से गंभीर वार किया गया। घायल अवस्था में भगवान सिंह ने पुलिस को बताया था कि यह चोट छत से कुल्हाड़ी गिरने के कारण लगी है। इसके बाद पुलिस ने इसे एक हादसा मानकर मामला दर्ज किया और उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जबलपुर बरगी डैम हादसे में मृतकों की संख्या हुई तेरह, बच्चे समेत दो के शव और मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार और मृत्यु, पत्नी ने बताई सच्चाई
अस्पताल में 15 दिनों तक चले इलाज के बावजूद, 15 अप्रैल को भगवान सिंह की मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि उनकी मौत किसी हादसे से नहीं, बल्कि गंभीर चोट (हमले) के कारण हुई है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच शुरू की। मृतक की पत्नी भूरी बाई ने घटना के पांच दिन बाद पुलिस को बताया कि भगवान सिंह पर किसी और ने नहीं, बल्कि उनके ससुर गंगाराम (77) ने पीछे से कुल्हाड़ी से हमला किया था। भगवान सिंह ने खुद यह बात अपनी पत्नी को बताई थी, लेकिन परिवार को टूटने से बचाने के लिए उन्होंने भूरी बाई को चुप रहने की सख्त कसम दी थी। जांच में यह तथ्य सामने आया कि घटना से एक दिन पहले आरोपी गंगाराम का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसमें भगवान सिंह ने बीच-बचाव किया था। इसी बात से नाराज होकर पिता ने बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया।

इनका कहना है
मृतक की पत्नी भूरी बाई के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस दुर्घटना के मामले में हत्या की धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी पिता गंगाराम को गिरफ्तार कर लिया है। उसने भी आवेश में आकर बेटे पर हमला करना स्वीकार किया है।
-रामशरण प्रजापति, पुलिस अधीक्षक, भोपाल ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed