{"_id":"5fe6f08c0b1213022307af3f","slug":"34-workers-corona-positive-two-days-before-winter-session-of-madhya-pradesh-assembly","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: शीतकालीन सत्र से दो दिन पहले आई रिपोर्ट, विधानसभा के 77 में से 34 कर्मचारी कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: शीतकालीन सत्र से दो दिन पहले आई रिपोर्ट, विधानसभा के 77 में से 34 कर्मचारी कोरोना संक्रमित
Sat, 26 Dec 2020 03:15 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 26 Dec 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश विधानसभा
- फोटो : File
मध्यप्रदेश में 28 दिसंबर से विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत होनी है, लेकिन इससे दो दिन पहले आई एक रिपोर्ट ने हर किसी को सकते में डाल दिया है। दरअसल, शीतकालीन सत्र से दो दिन पहले आई रिपोर्ट में विधानसभा के 77 में से 34 कर्मचारी कोरोना संक्रमित बताए गए हैं। पहले इन सभी कर्मचारियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ, जिसके बाद आरटीपीसीआर भी कराई गई। इसके अलावा 25 दिसंबर को भी 55 लोगों का टेस्ट कराया गया, जिनकी रिपोर्ट 26 दिसंबर की शाम तक आएगी। ऐसे में विधानसभा सत्र को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, शीतकालीन सत्र को देखते हुए विधानसभा के सभी कर्मचारियों का टेस्ट कराया गया। इनमें विधायक विश्राम गृह के कर्मचारी भी शामिल हैं। अब 34 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद उनकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कराने की तैयारी की जा रही है। दरअसल, विधानसभा के सभी कर्मचारी लगातार काम पर आ रहे थे। इनमें कुछ को सामान्य सर्दी-खांसी बताई गई है, जबकि कुछ कर्मचारियों में कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं है। इसके मद्देनजर विधानसभा में शनिवार दोपहर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में होगा सत्र पर फैसला
बताया जा रहा है कि सर्वदलीय बैठक में शीतकालीन सत्र पर फैसला लिया जाएगा। माना तो यह भी जा रहा है कि इस बार विधानसभा सत्र महज एक दिन का हो सकता है। इसके अलावा सत्र चलने पर उसके प्रोटोकॉल और विधायकों की उपस्थिति पर भी चर्चा होने का अनुमान है।
10 राज्यों में निरस्त हुआ सत्र
गौरतलब है कि देश की संसद समेत 10 राज्यों में शीतकालीन सत्र निरस्त किया जा चुका है। इनमें राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, केरल, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और मेघालय आदि राज्य शामिल हैं। वहीं, गोवा ने 25 जनवरी के बाद सत्र प्रस्तावित किया है।
राज्य में ऐसा है कोरोना का हाल
बता दें कि कोरोना काल में मध्यप्रदेश के अब तक 47 विधायक संक्रमित हो चुके हैं। इनमें मुख्यमंत्री और एक दर्जन मंत्रियों के साथ कई विधायक भी शामिल हैं। वहीं, एक विधायक गोवर्धन दांगी और पूर्व विधायक कल्याण सिंह को कोरोना वायरस लील चुका है।
