फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   14 new dengue patients found in Bhopal

Bhopal: डेंगू पर रोक लगाने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम, 14 नए मरीज मिले

Tue, 21 Nov 2023 10:28 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 Nov 2023 10:28 AM IST
सार

Bhopal: डेंगू का खौफ राजधानी भोपाल में बढ़ता जा रहा है। आए दिन नए लोग इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट भले ही इसे कंट्रोल करने का दम भर रहा हो लेकिन हकीकत में इसके मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। डेंगू से अब तक कई मौतें भी हो चुकीं हैं। 
 

विज्ञापन
14 new dengue patients found in Bhopal
भोपाल में डेंगू का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू पर रोक लगाने में स्वास्थ्य विभाग का अमला पूरी से नाकाम नजर आ रहा है। राजधानी में डेंगू के 14 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही डेंगू मरीजों की कुल संख्या 775 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग का अनुमान था कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी वैसे वैसे डेंगू मरीजों की संख्या में गिरावट आने लगेगी। लेकिन ठंड बढ़ने के बावजूद डेंगू के प्रकोप के कोई कमी नहीं आई है। ऐसे में हेल्थ विभाग के सारे दावे फैल हो गए हैं।
विज्ञापन

बीते साल से अधिक मरीज
बता दें, इस साल राजधानी में बीते साल के मुकाबले डेंगू के ज्यादा मरीज मिले हैं। 2022 में डेंगू के 675 केस सामने आए थे, जबकि इस साल ये संख्या 775 पर पहुंच गई है। पिछले साल के मुकाबले अब तक 100 मरीज अधिक डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इधर, स्वास्थ्य अमला डेंगू पर काबू पाने की बात कर रहा है, लेकिन विभाग की तमाम कोशिशें नाकाम होती दिख रहीं हैं।

विज्ञापन

ऐसे पहचानें डेंगू को
डेंगू संक्रमण से रक्त में डी-डाइमर का स्तर बढ़ सकता है और इसके परिणामस्वरूप शरीर में दर्द, सीने में तेज दर्द, तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी और हाथ या पैर की त्वचा के रंग में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें बचाव
डेंगू से बचने के लिए अपने आसपास सफाई रखें। मच्छरों को न पनपने दें, दवा का छिड़काव करें। डेंगू में सबसे पहले फ्लू जैसे लक्षण सामने आते हैं और यह 2-7 दिनों तक रहता है। बुखार आने की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed