{"_id":"6acd0c1c113c5ff67609f984","slug":"12-pairs-of-special-trains-to-run-from-bhopal-division-during-diwali-and-chhath-relief-for-travelers-heading-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली-छठ पर भोपाल मंडल से चलेंगी 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें: मुंबई-पुणे से यूपी-बिहार तक जाने वालों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली-छठ पर भोपाल मंडल से चलेंगी 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें: मुंबई-पुणे से यूपी-बिहार तक जाने वालों को राहत
Mon, 12 Oct 2026 10:04 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
Published by: Sandeep Kumar Tiwari
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:04 PM IST
सार
दिवाली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भोपाल मंडल से होकर 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त सुविधा देंगी। यात्रियों को यात्रा से पहले समय-सारिणी और ठहराव की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
रेलवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल से होकर 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनसे उत्तर प्रदेश, बिहार सहित देश के प्रमुख शहरों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे। कई ट्रेनें अक्टूबर से नवंबर के बीच चलेंगी, जबकि कुछ सेवाएं दिसंबर तक जारी रहेंगी। इन ट्रेनों का लाभ रानी कमलापति, भोपाल, इटारसी, बीना और गुना जैसे प्रमुख स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। त्योहारों के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए इन विशेष सेवाओं को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रानी कमलापति से दानापुर और रीवा के लिए स्पेशल ट्रेनें
रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 12 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। इसके 11-11 फेरे निर्धारित हैं। वहीं, रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिक पूजा स्पेशल अक्टूबर और नवंबर में चार-चार फेरे लगाएगी। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मऊ के लिए स्पेशल ट्रेन 11 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी। पुणे-गोरखपुर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर दैनिक स्पेशल भी त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देंगी। रेलवे के अनुसार, इन दोनों सेवाओं के लिए अक्टूबर और नवंबर में 32-32 फेरे निर्धारित किए गए हैं।
गाजीपुर, बनारस और वाराणसी के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनें
हडपसर-गाजीपुर सिटी स्पेशल 13 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी और इसके 12-12 फेरे निर्धारित हैं। लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस स्पेशल 14 अक्टूबर से 19 नवंबर तक तय दिनों में संचालित होगी। इसके अलावा सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस और वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल अक्टूबर-नवंबर में चार-चार फेरे लगाएंगी। इन ट्रेनों का ठहराव बीना, रानी कमलापति और इटारसी में रहेगा।
विज्ञापन
गुना, बीना और भोपाल से गुजरेंगी दूसरी स्पेशल ट्रेनें
अजमेर-रांची पूजा स्पेशल अक्टूबर से नवंबर के बीच नौ-नौ फेरे लगाएगी। इसका ठहराव गुना स्टेशन पर होगा। जोधपुर-चेन्नई बीच पूजा स्पेशल अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन गुना, बीना, भोपाल और इटारसी स्टेशनों पर रुकेगी।
इंदौर-सूबेदारगंज और उधना-प्रयागराज स्पेशल भी अक्टूबर से नवंबर के बीच चलाई जाएंगी। उधना-प्रयागराज स्पेशल रूठियाई-गुना मार्ग से होकर गुजरेगी।
यह भी पढ़ें-शिवराज के बेटे कार्तिकेय की खेल में एंट्री: एमपी वॉलीबॉल एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, 2030 तक कमान
यात्रा से पहले समय और ठहराव की जानकारी लें
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित ट्रेन की तारीख, समय और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, रेलवन एप या हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त कर लें।