{"_id":"62960825caf26e4d8e450fc2","slug":"bhopal-the-second-wife-along-with-the-son-killed-the-husband-was-making-pressure-to-make-the-house-in-her-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: दूसरी पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, मकान अपने नाम करने बना रही थी दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: दूसरी पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, मकान अपने नाम करने बना रही थी दबाव
Tue, 31 May 2022 05:50 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 31 May 2022 05:50 PM IST
सार
राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक के ड्राइवर अमर सिंह की हत्या उसकी दूसरी पत्नी ने अपने बेटे के साथ मिलकर की। दूसरी पत्नी अमर सिंह से पहली पत्नी के नाम मकान को अपने नाम करने का कह रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक के ड्राइवर अमर सिंह की हत्या उसकी दूसरी पत्नी ने अपने बेटे के मिलकर की। दूसरी पत्नी अमर सिंह से पहली पत्नी के नाम मकान को अपने नाम करने का कह रही थी।
छोला थाना पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय अमर सिंह परिवार के साथ लाल कोटी भानपुर के पास रहते थे। वे हमीदिया अस्पताल में सरकारी ड्राइवर थे। अभी हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर दीपक मरावी की गाड़ी चला रहे थे। अमर सिंह ने पहली पत्नी की मौत के बाद डेढ़ साल पहले दूसरी शादी शांति कुशवाह से की। शांति कुशवाह के पहले से दो बेटे और एक बेटी थी। अमर सिंह की दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो गई। सोमवार को अमर सिंह घर पहुंचे तो पत्नी ने मंदिर में भंडारा खाने चलने की बात कही। दो बाइक पर सवार होकर निकले। रास्ते में शांति कुशवाह ने मालीखेड़ी पुलिया के पास अमर सिंह को रूकने को कहा, जहां शांति का बड़ा बेटा शिवराज भी पहुंच गया। उसने अमर सिंह पर धारदार हथियार और पत्थर से वार कर हत्या कर दी। दोनों शव पुलिया के नीचे फेंक कर घर आ गए।
ऐसे हुआ खुलासा
अमर सिंह के रिश्तेदार रात में उनकी तलाश कर रहे थे। साथ ही शिवराज भी था। उसके हाथ पर खून लगा था। जिसके बारे में पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा था। इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शिवराज से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया।
विज्ञापन
पहली पत्नी के नाम मकान
अमर सिंह का मकान उनकी पहली पत्नी के नाम पर है। जिसमें वह शांति देवी और उसके तीनों बच्चों के साथ रहते थे। दूसरी पत्नी मकान अपने नाम करने का बार-बार दबाव बना रही थी। अमर सिंह ने मकान उसके नाम करने से मना कर दिया था।