फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal terrorists arrested: ATS arrested Abdul kareem after Sehwan

भोपाल में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार: ATS ने सहवान के बाद अब्दुल करीम को गिरफ्तार किया  

Thu, 24 Mar 2022 11:14 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 24 Mar 2022 11:14 AM IST
सार

राजधानी भोपाल एटीएस ने जमात-ए-मुजाहिदीन बांग्लादेश के आतंकियों के एक ओर मददगार अब्दुल करीम को विदिशा से गिरफ्तार किया है। इससे पहले भोपाली मददगार सहवान खान को गिरफ्तार किया गया था। एटीएस ने उसे 25 मार्च तक रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
Bhopal terrorists arrested: ATS arrested Abdul kareem after Sehwan
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश पुलिस के आंतक-विरोधी दस्ते ने जमात-ए-मुजाहिदीन बांग्लादेश के आतंकियों के एक और मददगार अब्दुल करीम को विदिशा से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने भोपाल के मददगार सहवान खान को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने उसे 25 मार्च तक रिमांड पर लिया है।  
विज्ञापन

 
एटीएस ने इससे पहले भोपाल से चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। अब उनके दो मददगार भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। विदिशा निवासी अब्दुल करीम आतंकियों की लोगों से मुलाकात कराता था। एटीएस यह पता लग रही है कि आतंकियों ने अब्दुल करीम के जरिये कितने लोगों से मुलाकात की और उनका ब्रेनवॉश किया। दरअसल, जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है, वह स्लीपर सेल बनाना चाहते थे। इसके लिए मुस्लिम समाज के युवाओं को भड़काकर ब्रेनवॉश करने का काम कर रहे थे। इससे पहले एटीएस ने भोपाल से सहवान को गिरफ्तार किया था, जो मध्य प्रदेश की राजधानी में आतंकियों की मदद कर रहा था।
विज्ञापन


कोलकाता से जुड़े हैं आतंकियों के तार
पूछताछ में आतंकियों के तार पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से निकले हैं। वहीं से उन्हें फंडिंग हो रही थी। एटीएस की टीम कोलकाता से फंडिंग करने वालों समेत पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है। वहीं, आतंकियों के पास से टीम को पेट्रोल बम बनाने के वीडियो भी मिले हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन


जेहाद की जड़े मजबूत करने आए थे  
जमात-ए-मुजाहिदीन के आंतकी जेहाद की जड़े मजबूत करने आए थे। यहां पर यह उकसाने और भड़काने वाला साहित्य बांट रहे थे। इन्होंने कई शहरों में यह साहित्य बांटा है। यह बात भी सामने आ रही है कि जब इन्होंने भोपाल की मस्जिदों में साहित्य बांटने की कोशिश की तो मौलवियों ने वहां से उन्हें भगा दिया था। 

 
केन्द्र ने लगाया है प्रतिबंध 
भोपाल के ऐशबाग इलाके से प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के चार आतंकी पकड़े गए थे। चारों आतंकवादियों को पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। केंद्र सरकार ने जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश संगठन पर 2019 में पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया था। जेएमबी ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान में ब्लास्ट किया था, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा 2018 में बोधगया में भी ब्लास्ट किया था। प्रतिबंध के बाद जेएमबी देश में अलग-अलग जगह स्लीपर सेल चला रहा है।
 
इन आरोपियों को पकड़ा 
एटीएस ने 32 वर्षीय फजहर अली उर्फ मेहमूद पिता अशरफ इस्लाम, 24 वर्षीय मोहम्मद अकील उर्फ अहमद पिता नूर अहमद शेख, 28 वर्षीय जहूरउद्दीन उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलान पठान उर्फ जौहर अली पिता शाहिद पठान और फजहर जैनुल आबदीन उर्फ अकरम अल अहसन उर्फ हुसैन पिता अब्दुल रहमान को पकड़ा था। इसके अलावा अब सहवान खान और अब्दुल करीम को भी गिरफ्तार किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed