फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal suicide case

बिना तलाक करना चाहता था दूसरी शादी

Thu, 24 Jul 2014 05:27 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
bhopal suicide case

एक शादीशुदा आदमी ने सोमवार सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसका अपनी प्रेमिका के साथ विवाद हुआ था। जैसे ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया उसकी प्रेमिका ने भी अस्पताल परिसर में ही आत्महत्या का प्रयास किया।

विज्ञापन


युवती ने भी उसी बोतल से कीटनाशक पी लिया जिसे पीकर प्रेमी ने अपनी जान दी। उसका इलाज किया जा रहा है, डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत भी गंभीर है। इस मामले में भोपाल की अयोध्या नगर और कोहेफिज़ा थाने के पुलिस संयुक्त जांच कर रही है।

विज्ञापन

दोनों के बीच तकरार

bhopal suicide case

पुलिस ने बताया कि ऐशबाग इलाके के रहने वाले 23 साल के पीयूष की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसको एक बेटी भी है। वह एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में काम करता था जहां उसे वहीं काम करने वाली एक 24 साल की महिला से इश्क हो गया।

युवती को पता नहीं था कि वह शादीशुदा है, जब उसे पता चला तो उसने पीयूष से कहा कि वह अपनी बीवी को छोड़ दे और उससे शादी कर ले। लेकिन पीयूष अपनी बीवी को बिना छोड़े युवती को भी साथ रखना चाहता था। इस चीज को लेकर दोनों के बीच तकरार भी थी।

पी लिया जहर

bhopal suicide case

इस तकरार के बाद युवती ने कहीं और काम करना शुरू कर दिया। पीयूष, अयोध्यानगर स्थित उसके कमरे पर पहुंचा और फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने ज़हरीला पदार्थ पी लिया।

युवती उसे तुरंत प्राइवेट अस्पताल ले गई और उसके परिवार को भी सूचना दी। पीयूष की स्थिति बिगड़ने पर उसे हमीदिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

युवती ने भी पिया जहर

bhopal suicide case

इसके तुरंत बाद युवती ने भी ज़हर पी लिया, हालांकि डॉक्टरों ने उसे बचा लिया। लेकिन उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

मंगलवार को उसने पुलिस को जो बयान दिया उसके मुताबिक पियूष कीटनाशक की बेतल अपने साथ लाया था। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed