{"_id":"607cb5ea8ebc3e24664a1867","slug":"bhopal-remdacivir-injections-were-sold-for-18-thousand-four-including-doctor-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली : भोपाल-इंदौर में अवैध रूप से बेचे जा रहे थे रेमडेसिविर इंजेक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली : भोपाल-इंदौर में अवैध रूप से बेचे जा रहे थे रेमडेसिविर इंजेक्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mon, 19 Apr 2021 04:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, भोपाल
एजेंसी, भोपाल
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 19 Apr 2021 04:12 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने के आरोप में डॉक्टर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रेमडेसिविर के एक इंजेक्शन को 18 हजार में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार रात ग्राहक बनकर आरोपियों से संपर्क किया और इंजेक्शन लेकर शाहजेहानबाद स्थि इस्लामी गेट बुलाया। एक आरोपी सामी खान को मौके से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उससे पूछताछ के बाद कोविड-19 केयर अस्पताल में तैनात डॉक्टर एहसान खान, अखलाख खान और नोमान खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि नोमान ने उन्हें सात हजार में इंजेक्शन दिया था और वे 18 हजार में बेचने की तैयारी कर रहे थे। उनके पास से चार इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
इंदौर में 35000 रुपये का बेच रहे थे रेमडेसिविर इंजेक्शन
इंदौर के बड़ौद अस्पताल से एक नर्स और दो मेडिकल स्टाफ को कल रात रेमडेसिविर को ब्लैकमार्केट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी अमृता सिंह ने बताया कि वे 35,000 रुपये में इंजेक्शन बेच रहे थे। अब उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Madhya Pradesh: A nurse and 2 medical supporters from Indore's Barod Hospital arrested for blackmarketing Remdesivir, last night. They were selling the injection for Rs 35,000. A case has been registered: Amrita Singh, Station Incharge, Rajendra Nagar Police Station pic.twitter.com/BugdQGjq6h
— ANI (@ANI) April 19, 2021
