{"_id":"62cbea82bd5b8a56ac7a383d","slug":"bhopal-rain-indigo-flight-indore-diverted-due-to-heavy-rain-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal Rain: भोपाल में भारी बारिश का विमान सेवा पर असर, इंडिगो फ्लाइट इंदौर डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal Rain: भोपाल में भारी बारिश का विमान सेवा पर असर, इंडिगो फ्लाइट इंदौर डायवर्ट
Mon, 11 Jul 2022 02:46 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:46 PM IST
सार
राजधानी भोपाल में भारी बारिश के चलते सोमवार को विमानन सेवा भी प्रभावित हो गई। मौसम खराब होने से इंडिगो समेत भोपाल आने वाले फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई जिलों में रेलवे अंडरपास में पानी भरा गया है।
विज्ञापन
भोपाल में भारी बारिश से विमान सेवा प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में भारी बारिश के चलते सोमवार को विमानन सेवा भी प्रभावित हो गई। मौसम खराब होने से इंडिगो समेत भोपाल आने वाले फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई जिलों में रेलवे अंडरपास में पानी भरा गया है।
सामेवार को मौसम खराब होने से मुंबई और दिल्ली से भोपाल आने वाली फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो पाई, जिससे कारण फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। फ्लाइट को भोपाल की जगह इंदौर में उतारना पड़ा। वहीं, दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद, रायपुर जाने के इंतजार में यात्री राजा भोज एयरपोर्ट पर बैठक हुए है। जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की एआई-633, एआई 435 फ्लाइट को भी इंदौर डायवर्ट किया गया है। भोपाल समेत आसपास के इलाको में भारी बारिश के चलते जलभराव हो गया है। विदिशा के कई इलाकों में पानी घुस गया है। जहां प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है।
भोपाल रेल मंडल क्षेत्र के भोपाल, होशंगाबाद, शाजापुर, रायसेन, सीहोर आदि जिलों में बारिश के कारण जगह जगह रेल लाइन के पार जाने के लिए बनाए गए अंडर पास में पानी भर रहा है। रेलवे प्रशासन ने पानी निकालने के लिए पंप की व्यवस्था की है, लेकिन लगातार बारिश से चारों तरफ से पानी भरा रहा है। रेलवे प्रबंधन ने लोगों से अंडरपास से निकलते समय सावधानी रखने के लिए और वाहन निकालने से पहले पानी से वाहन निकलना सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही रेलवे के इंजीनियरों को अंडरपास पर नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने अलग 24 घंटे में भोपाल समेत नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, एवं शहडोल संभाग में कही कहीं भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है।