{"_id":"620bb5c10465d5774a5224d6","slug":"bhopal-railway-engineer-commits-suicide-by-hanging-himself-from-window-after-dispute-with-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: पत्नी से विवाद के बाद रेलवे के इंजीनियर ने खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: पत्नी से विवाद के बाद रेलवे के इंजीनियर ने खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
Tue, 15 Feb 2022 07:46 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Tue, 15 Feb 2022 07:46 PM IST
सार
पत्नी से कहासुनी के बाद रेलवे के इंजीनियर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वह मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल के शाहपुरा थाना इलाके में पत्नी से मामूली कहासुनी के बाद रेलवे के एक इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस सिलसिले में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
शाहपुरा पुलिस के अनुसार रेलवे में इंजीनियर 59 वर्षीय अभय जाधव रेलवे में इंजीनियर था। वह जबलपुर में पदस्थ था। पत्नी और बच्चा भोपाल में रहते थे। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। जबलपुर से अभय घर आया हुआ था, तब सोमवार रात को पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने घर की खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अभय का शव घर के बाहर लटका हुआ था। पड़ोसियों ने सुबह परिजनों को जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।