{"_id":"618bc9ecfac95529f7009b65","slug":"bhopal-preparations-for-janjatiya-mahasammelan-in-full-swing-at-jamboree-maidan-urban-development-minister-took-stock","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: जंबूरी मैदान में जनजातीय महासम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, नगरीय विकास मंत्री ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: जंबूरी मैदान में जनजातीय महासम्मेलन की तैयारियां जोरों पर, नगरीय विकास मंत्री ने लिया जायजा
Wed, 10 Nov 2021 07:02 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:02 PM IST
सार
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने 15 नवम्बर को आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनजातीय वर्ग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
मंत्री भूपेंद्र सिंह तैयारियों का जायजा लेते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा भोपाल जिला प्रभारी मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने जंबूरी मैदान में 15 नवम्बर को आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। श्री सिंह ने कहा कि सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करें। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनजातीय वर्ग के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
मंत्री सिंह ने कहा कि समारोह में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से जनजातीय भाई-बहन आएंगे। ऐसी व्यवस्था करें कि इन्हें कोई कठिनाई नहीं हो। उन्होंने मंच व्यवस्था, बेरीकेटिंग, स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने समारोह के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए. साई मनोहर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इरशाद वली, नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
